समस्तीपुर कॉलेज में युवा संवाद आयोजित

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है और, मतदान संविधान द्वारा प्रदत्त हमारा सर्वोच्च अधिकार है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मेरा युवा भारत एवं समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा संवाद की अध्यक्षता करते हुए समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि, इसलिए एक लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने के नाते हमारा प्रथम कर्तव्य है मतदान। इसलिए जरूरी हम स्वयं भी मतदान करें एवं मतदान के लिए लोगों प्रेरित करें।
शुभारंभ एवं अतिथियों का सम्मान :
बताते चलें कि बुधवार को मेरा युवा भारत एवं समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार ‘शशि’ की अध्यक्षता में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने किया। परम्परानुसार अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों को चादर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जागरूक मतदाता और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना आवश्यक :
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी स्मृति सैनी ने कहा कि, हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। इस नाते युवा हमारे देश का आधार हैं और वे ही देश का भविष्य तय करते हैं। इसलिए युवाओं को एक जागरूक मतदाता और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि ने दिलाई शपथ :
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रूपेश कुमार ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूत बनाने के रखने के लिए संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। इसके लिए हमारा जागरूक होना भी आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान में अनिवार्य रूप से सक्रिय रूप से भाग लेने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने केलिए किया प्रेरित :
इसी क्रम में पप्पू कुमार ने मतदाता बनने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय जो 18 वर्ष का आयु पूर्ण कर ली है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। तत्पश्चात डॉ. कविता रावत, डॉ सुमन कुमार सिन्हा आदि ने भी अपना विचार प्रस्तुत किये और युवाओं को जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने केलिए प्रेरित किया।
उपस्थिति एवं धन्यवाद ज्ञापन :
इस अवसर पर डॉ. राहुल मनहर, मो अली, रौशन कुमार, सुमित राजीव, आनवी, जागृति, किशोरी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मंच संचालन निखिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका ने किया।
