
ताजपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली प्रचार रथ सोमवार को ताजपुर पहुँचने पर जिलाध्यक्ष विनोद चैधरी निषाद की अध्यक्षता मे हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा का सन्देश को हर गली मोहल्ला मे पहुँचाने के लिए पुरे जोश और उत्साह के साथ विदा किया।
प्रचार रथ के साथ चल रहे प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि हमारे नेता सह सांसद के सन्देश को जन जन तक पहुँचाना ही हम सभी का कर्तव्य है।
जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है की परिसिमन मे सुधार होगा तो लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों की संख्या मे बढ़ोत्तरी होंगी जिससे आम आवाम को विकास मे अधिक हिस्सेदारी होगी। विकास तेजी से होने से शिक्षा एवं रोजगार बढेगा।
मौके पर प्रदेश महासचिव प्रशान्त पंकज, देवनारायण सिंह, जिलासचिव सह प्रवक्ता रामानंद सिंह, डॉ दिलीप कुमार चैधरी, अकलू राम, मनोरंजन सिंह, मो बशीर, नागो राम, सुनिल कुमार टुनटुन, संजय कुमार राम, सुरेश कुमार राम, मो रहमत, रामलाल सदा, दिलीप गुप्ता, रणधीर कुमार राय, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, शहवाज सहित पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।