ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चे मानसिक सबलता और एकाग्रता खोते जा रहे हैं। इससे बचने के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला सीखना एक मनोरंजक और विश्वसनीय साधन सिद्ध होगा। ऐसा तभी संभव है, जब उन्हें चित्रकला की विविध शैलियों, उनकी बारीकियों व विशेषताओं से उन्हें सरल अंदाज में अवगत कराया जाए। रंग और कैनवास के दुनिया की मौन साधिका स्केचो कला महाविद्यालय’ की निदेशक नीतू कुमारी अपनी इसी सोच के मुताबिक इन दिनों स्कूल और कॉलेज के बच्चों को चित्रकला से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसी उद्देश्य के तहत उन्होंने चित्रकला आधारित समर कैंप…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क संजय कुमार झा। मधुबनी/रहिका। सौराठ सभावास के विगत चार दिनो में एक दर्जन से अधिक संख्या में वर एवं कन्या जोड़ों के नाम पंजी में दर्ज किया गया है। पंजीकारों ने बताया कि आगामी विवाह लगन तिथि पर शुभ मुहूर्त में पंजी में दर्ज वर एवं कन्या जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। पंजीकारों ने बताया कि जून माह में दो ही विवाह लगन तिथि पंचांग में दिया गया है। इसलिए समय कम होने के कारण कई लोग आगामी नवंबर माह के लग्न में विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सकते है। इसलिए भी पंजीकारों का काम सालोंभर चलता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। संजय कुमार झा। मधुबनी/रहिका। मैथिल ब्राह्मणो का सुप्रसिद्ध सौराठ सभा की शुरुआत हो गयी है। 28 मई से 06 जून तक चलने वाली यह सौराठ सभा या फिर कहें मैथिल ब्राह्मणों का एकलौता ऑफ लाइन मेट्रोमोनियल साइट, आज अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। भौतिकता वादी इस युग में आज भले ही विवाह विभिन्न बेबसाइटों के माध्यम से हो रहे हैं। परन्तु सन् 1310 ईस्वी में जब इंटरनेट, सोशल मीडिया और मेट्रोमोनियल साइट नहीं थे, ऐसे में बेबसाइट की जगह पुरे मिथलांचल में 14 जगहों पर मैथिल ब्राह्मणों के द्वारा सभा लगाया जाता था।इस सभा को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उक्त जानकारी देते हुए डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने बताया कि एएमयू द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा में स्कूल से आवेदन करने वाले सभी चार छात्र निशांत कुमार, असद फिरोज, मुख़्तार हमद एवं फ़हीम असकार चयनित हुए हैं। वहीं एलएलबी प्रवेश परीक्षा में जैनब साकिर ने विशेष स्थान प्राप्त किया है। इतना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत ओईनी स्थित ठाकुरबाड़ी के मंदिर निर्माण पर लगाई गई रोक हटा लिया है। उक्त निर्णय के साथ ही मंदिर निर्माण तथा वर्षों से पुलिस अभिरक्षा में घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे ठाकुर जी व रामलला की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उक्त जानकारी देते हुए ठाकुरबाड़ी के नव मनोनित महंथ नरसिंह दास ने बताया कि शीघ्र ही एक आम सभा का आयोजन कर मंदिर निर्माण एवं ठाकुर जी सहित सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने पर कार्य योजना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप चौथे और अंतिम दिन तैराकी, अभिनय, संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियों के अलावा कला-शिल्प प्रदर्शनी और पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। जिसमें चार दिवसीय कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में हसिबा, जोशिका, शनाया, चिराग, नीरव, अभय, प्रज्ञा, आलिना, अक्षत, निहारिका, पंखुड़ी, आदिती, नव्या डिसूजा, को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं उपनिदेशक शाजिया रखशिन्दा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। हर वर्ष पूरे विश्व में लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू या तंबाकू उत्पादों के किसी न किसी रूप में सेवन करने से होती है। जिसमें से साढ़े 13 लाख मौतें सिर्फ भारत वर्ष में होती है। तंबाकू का सेवन करने वाले हर दो लोगों में से एक की मृत्यु का कारण तंबाकू ही बनता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा समस्तीपुर रेल परिसर में तंबाकू मुक्ति प्रदर्शनी के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रामजी कुमार समस्तीपुर। शनिवार को जिले के पूसा प्रखंड के बिरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में बच्चे बेहद उत्साहित थे। अवसर था लर्निंग जर्नल ‘दिघरा’- 9 के लोकार्पण का। इसी उत्साह व हर्षोल्लास के बीच अंकित, दीपरंजन, विद्या कुमारी, कनिष्का पाल ने संयुक्त रूप से लर्निंग जर्नल का लोकार्पण किया। जर्नल के मुख्य संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि यह जर्नल बच्चों द्वारा किये गये क्रियाकलापों की स्मृतियों का झरोखा है। जो बच्चों को ऑनलाइन एवं विद्यालय के दीवार पर भी उपलब्ध कराया जाता है। इसे देखकर बच्चे उत्साहित ही नहीं होते बल्कि प्रेरित भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मंडल कारा समस्तीपुर में महिला एवं बाल विकास निगम एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अचार निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों को जेल से निकलने पर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वो सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। वहीं मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । नगर क्षेत्र के शंभू पट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में नये प्रधानाचार्य नील किरोश सिन्हां ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। तदुपरांत शिक्षकों व अन्य कर्मियों से अलग-अलग बैठक कर जरूरी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व एवम् हर्ष का विषय है कि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह शिक्षकों की…