
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बच्चे और पौधे में एक सबसे बड़ी समानता है कि दोनो को पहले पूरी सावधानी से देखभाल करने की जरूरत होती है। समुचित देखभाल के बिना पौधे बेतरतीब पेड़ बन जाते हैं उसी तरह बच्चे भी देखभाल के अभाव में बेतरतीब जीवन जीते हैं। केशवचंन्द ज्ञान निकेतन की स्थापना विश्व पर्यावरण दिवस के दिन करने का एक उद्देश्य समाज को यह संदेश देना भी था।
केशवचन्द के निदेशक शशिकांत तिवारी ने विद्यालय के स्थापना दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस के संयुक्त अवसर पर अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बच्चे और पौधे दोनो ही बडे हो कर समाज को लाभ पहुंचाते हैं। इसलिए बच्चे पौधे एक समान आइये रखें मिल कर इनका ध्यान।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कक्षा दसवीं की छात्रा समीक्षा कुमारी ने अंग्रेजी में प्रशंसनीय भाषण दिया। इस दौरान केशवचन्द ज्ञान निकेतन के सेक्रेटरी रविकांत तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज रितु कुमारी, वरिष्ट शिक्षिका संगीता कुमारी, आशा कुमारी व अमित कुमार ने अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम में एक गुलमोहर का पेड़ लगाकर तथा बच्चों को एक एक पौधा प्रदान कर पर्यावरण दिवस मनाया।
तत्पश्चात 11वीं की छात्र-छात्रा, यथा पलक कुमारी शिवानी कुमारी हिना कुमारी अवधेश कुमार राहुल कुमार आदित्य कुमार और निखिल कुमार ने महोगनी का एक पेड़ लगाए। इसके बाद दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ लगाए।
इस दौरान केशवचन्द ज्ञान निकेतन के सेक्रेटरी श्री तिवारी के नेतृत्व में अमित कुमार, आदर्श कुमार आदित्य कुमार, विद्यालय में आयोजित होने वाले समर कैंप आर्टी क्राफ्टी की इंचार्ज नेहा कुमारी, मनीष कुमार, निशा कुमारी एवं आठवीं नवमी और दशमी के बच्चों ने विद्यालय से सिंधिया चैक होकर बहदुरा चैक तक आम, अमरूद, महोगनी, और गुलमोहर, के लगभग 500 पौधों का वितरण किये।
मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर सुमन, ग्रामीण कृष्णानंद राय सहित अन्य बहुत से ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया।