ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर का संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के द्वारा चलाए जा रहे “न्याय तक पहुँच” कार्यक्रम अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए चयनित बाल अधिकार कार्यकर्ताओं केलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल विवाह, बाल मजदूरी/बाल तस्करी तथा बाल यौन शोषण से बचाव तथा उसके दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ हीं बाल विवाह, बाल मजदूरी का शिकार कोई बच्चा ना हो इसके लिए संविधान में वर्णित कानूनों और प्रावधानों से अवगत कराया गया। जवाहर…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शिक्षा का तात्पर्य सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। जब हम सर्वांगीन विकासोन्मुख शिक्षा की बात करते हैं तो उसमें कला, संस्कृति, कर्तव्य बोध, के साथ-साथ खेल, शिष्टाचार, और अनुशासन, भी समाहित होनी चाहिए। अनुमंडल पदाधिकरी दिलीप कुमार ने ईडेन पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते है। शैक्षणिक विकास के साथ-साथ इनके व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने और उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने की जरूरत है। बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के तत्वावधान में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, भुसावल में दिनांक 02.06.2025 से दिनांक 07.06.2025 तक आयोजित छ: दिवसीय अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव -2024 पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, अभिनय एवं प्रथम प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। जन संपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस छ: दिवसीय नाट्योत्सव में भारतीय रेल के 18 नाटक दलों ने अलग-अलग विषयों पर आधारित कथानक कौ अपने भावपूर्ण अभिनय से जीवन्तता प्रदान की। जिसमें वाराणसी मंडल की नाटक मंडली ने पूर्वोत्तर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित आईएमए भवन मे आईएमए समस्तीपुर अध्यक्ष डाक्टर जीसी. कर्ण की अध्यक्षता में आईएमए समस्तीपुर की कार्यकारणी की पुनर्जागरण मंच समस्तीपुर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस दिनांक 14 जून 2025 को आईएमए काशीपुर परिसर मे ग्रामीण रक्तदान संघ के सहयोग से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 150 यूनिट ब्लड संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उक्त जानकारी देते हुए संघ के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बीके तरुण ने इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दुनिया के महासागरों, नदियों और झीलों में 2000 ट्रकों के बराबर प्लास्टिक फेंका जाता है। इससे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है। कई बार हम खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ-साथ प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों को भी अपने शरीर में…
समस्तीपुर । अगामी 11 जून तक अधिकांश जिलों में आसमान में हल्के बादलों संग सूरज की लुका छिपी का खेल चल सकता है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इस अवधि में बढे तापमान और पूरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ सकती है। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा अगामी 11 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में एक बार फिर श्मसान विवाद गरम हो गया। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक विगत कुछ महीनों से चल रहे श्मसान विवाद का पटाक्षेप करते हुए अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, व पुलिस बल के निर्देशानुसार श्मशान का सीमांकन कर सीमेंट का खंबा लगाया गया था। जिसे शुूक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कतिपय शरारती तत्वों ने उखाड कर फेंक दिया। देखते-देखते यह घटना जंगल के आग की तरह चारों ओर फैल गई। माहौल तनाव पुर्ण बन गया। किन्तु मामले कही जानकारी मिलते ही ओईनी थाना परिसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पेड़ पौधे सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारी धरती और पर्यावरण केलिए भी संजीवनी है। यह वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन देती है वहीं मिट्टी के क्षरण को रोक कर मृदा की उर्वरक क्षमता धरती के हरियाली को स्थायित्व प्रदान करती है। शहर के शम्भू पट्टी स्थित आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने अपने जन्म दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के संयुक्त मौके पर मंडल कारा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। उन्होने कहा हम अपने ऐशो आराम केलिए बिना सोचे समझे पेड़ काटे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आजादी के 75 साल में पीएम मोदी जी का 11 बेमिसाल रहा है जिसमें मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का इंग्लैंड और जापान को पछाड़कर चौथा आर्थिक महाशक्ति बना। वहीं सेवा सुशासन के गरीब कल्याण हेतु आवास से लेकर शौचालय, बिजली, मुफ्त इलाज, रसोई गैस, मुफ्त राशन, पेयजल की सुविधा केंद्र के मोदी सरकार गरीबों कल्याण विकास योजनाओं के तहत दिया जा रहा है। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के मंत्री भीम साहू ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा…
पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पंचतंत्र भवन सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान के विषय पर आधारित एक प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । जिसमें भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के पठारी क्षेत्र के रीजनल नोडल अधिकारी सह विवि के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री के परिकल्पना विकसित भारत 2047 के लिए किसानों को विकसित होना जरूरी है। उन्होंने ने बताया कि यह पहला मौका है जिसमें किसान विज्ञान एवं समाधान तीनों गांव गांव में किसानों के द्वारा तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान…