

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। आजादी के 75 साल में पीएम मोदी जी का 11 बेमिसाल रहा है जिसमें मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का इंग्लैंड और जापान को पछाड़कर चौथा आर्थिक महाशक्ति बना। वहीं सेवा सुशासन के गरीब कल्याण हेतु आवास से लेकर शौचालय, बिजली, मुफ्त इलाज, रसोई गैस, मुफ्त राशन, पेयजल की सुविधा केंद्र के मोदी सरकार गरीबों कल्याण विकास योजनाओं के तहत दिया जा रहा है। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के मंत्री भीम साहू ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य काल उपलब्धियों भरा रहा।
बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर एक कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में सम्पन्न हुआ। संचालन भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री भीम साहू के साथ मंचासीन नेताओं ने किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि 2014 सुशासन सेवा और गरीब कल्याण के लिए संकल्पित केन्द्र के पीएम मोदी जी नेतृत्व में 11 साल में भारत का परचम दुनिया में लहरा रहा है।
वहीं भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने महिलाओं के लिए संसद में आरक्षण सहित अनेक लाभकारी विकास योजनाओं के माध्यम से महिलाओं उत्थान के लिए कार्य किये है। इससे आधी आबादी जो विकास से वंचित रहा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी डाॅ तरूण कुमार ने कहा कि पहलगाम कश्मीर आतंकी द्वारा कायराना हरकत पर पीएम मोदी जी के नेतृत्व भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दुनिया में भारत परचम लहराया है।
कार्यशाला को सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा, प्रो विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, प्रो शील राय, सुरेश राय, मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, जिला महामंत्री सुनील राय, ललन सिंह, अरविंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुमाला, रामाकांत राय, वीणा साह, मनोरंजन मोदीन, कपिदेव चौधरी, श्याम पासवान, लीला निषाद, विजय सिंह मंत्री रामबालक कुशवाहा, रूपांजली, संगम कुमार, कमलकांत राय, राजन सिंह प्रदीप शाह शिवे, विजय चौधरी सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एवं सभी मंडल प्रतिनिधि सहित अन्य लोग शामिल रहे।