
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित आईएमए भवन मे आईएमए समस्तीपुर अध्यक्ष डाक्टर जीसी. कर्ण की अध्यक्षता में आईएमए समस्तीपुर की कार्यकारणी की पुनर्जागरण मंच समस्तीपुर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस दिनांक 14 जून 2025 को आईएमए काशीपुर परिसर मे ग्रामीण रक्तदान संघ के सहयोग से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस ब्लड डोनेशन कैंप में 150 यूनिट ब्लड संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड स्थापित करेगा।
उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार व सचिव राजकुमार ने बताया कि शहर के सदर अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में बहुत से ऐसे लोग भर्ती होते हैं जिनके साथ कोई डोनर न होने के कारण उनकी जान पर बन आती है। आपका एक युनिट रक्त उनको जिन्दगी दे सकता है। इसी लिए रक्तदान को महादान, या सर्वश्रेष्ठ दान कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि प्राय: लोगों के मन में यह भ्रम या वहम बैठा है कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाती है। इसलिए बहुत से लोग खून देने से कतराते हैं। जबकि हकीकत ये है कि रक्तदान से सेहत पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
रक्तदान करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ रहता है। रक्तदान के कुछ घंटे बाद ही नयी रक्त कोशिकाओं के बनने से त्वचा में अपूर्व चमक आ जाती है। रक्तचाप, ब्लाॅकेज आदि बिमारियों की संभावना कमजोर हो जाती है। इसलिए रक्तदान से लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। आपका एक छोटा सा प्रयास जरूरतमंदों की जान बचा सकता है।
अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर समस्तीपुर आईएमए परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह कैंप 14 जून को सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया जायेगा, और 10 ब्लड डोनर काऊच लगाकर शीघ्रातिशीघ्र ब्लड संग्रह किया जायेगा। इस अवसर पर रक्त दाताओं को रक्तवीर का सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में डाॅक्टर डी.एस. सिंह, डाॅक्टर ए. के. आदित्य एवंं ग्रामीण रक्तदान संघ संगठन के सदस्य उपस्थित थे।