
समस्तीपुर । सांसे हो रही हैं कम आओ पेड लगायें हम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते है जो जीवन के लिए आवश्यक है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं। पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते है, जल संरक्षण में मदद करते हैं। इसलिए सिर्फ पृथ्वी की रक्षा के लिए नहीं बल्कि जीवन की रक्षा केलिए भी पौधे जरूरी है।
चेतना सामाजिक संस्था एवं ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रांगन में विश्व पर्यावरण दिवस एवं सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर चेतना अध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। अगर समय रहते नहीं जागे तो बहुत जल्द पानी के बोतल के साथ ऑक्सीजन की बोतल ले कर भी बाहर निकलना पड़ेगा।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के स्वागत व संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के बाद विषय प्रवेश कराते हुए ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट एवं ईडेन पब्लिक स्कूल के निर्देशक ब्रजकिशोर कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रकृति की असहज दशा और पर्यावरणीय चिन्ता से त्रस्त है।
विकसित और आधुनिक बनने की अंधी होड में प्रकृति के साथ निरन्तर खिलवाड़ किया जा रहा है जिसका परिणाम मानव समाज भुगत रहा है। बावजूद इसके प्रकृति के संरक्षण के प्रति मनुष्य की उदासीनता बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रकृति, से जीवन है, और हम हैं। जो हमारे लिए है उसे ही हम तबाह करने पर तुले हुए हैं। इसे रोकने की आवश्यकता है।
मौके पर रामसागर दास, चंदन कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, रूपम कुमारी, गजाला परवीन, शाहिना परवीन, कंगना कुमारी, सिमरन, रिया, गुलफाम, कन्हैया, मयंक, रितिका प्रिंस एवं क्रिश कुमार आदि मौजूद थे।