
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर। अभी हाल ही संपन्न हुए आईपीएल 2025 में क्रिकेट की नयी सनसनी क्रिकेट का नन्हा सितारा समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी के 14 वर्षीय पुत्र वैभव सूर्यवंशी की विश्व रेकॉर्ड पारी और शानदार प्रदर्शन से कुछ ही पारी में बनाए गए 252 रनों को यादगार बनाने केलिए ताजपुर की द एलिट सोसायटी के द्वारा आज 252 पेड़ लगाए गए, जिसमें उसके द्वारा लगाए गए 24 छक्के के लिए 24 आम के बड़े पेड़ शामिल थे।
वैभव सूर्यवंशी के घर के निकट स्थित मोतीपुर ठाकुरवाड़ी परिसर में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सबसे पहले नन्हे वैभव को क्रिकेट का नन्हा बादशाह वैभव सुर्यवंशी बनाने वाले पूर्ण समर्पित व एकनिष्ठ भाव से धैर्य के साथ लगे रहने वाले तपस्वी पिता संजीव सूर्यवंशी को सोसायटी के अध्यक्ष और पर्यावरण सांसद जितेंद्र कुमार ने राजस्थानी पाग और असमिया चादर के साथ एक आम का पौधा भेंट करते हुए सम्मानित किया। तदुपरांत लगभग 150 लोगों ने अपने हाथों में 252 पेड़ लेकर वैभव के उज्जवल भविष्य की कामना किया और हरित उत्सव मनाया।
उसके बाद संजीव सूर्यवंशी के हाथों उनके अपने आवासीय परिसर में 5 आम के पौधे लगा कर इस अभियान की शुरुआत की गई और वहीं आस पास के लोगों को सौ से ज्यादा पौधे भेंट किए गए और वैभव के नाम पर लगाकर पेड़ों को सुरक्षित रखने का वचन लिया गया।
इस बाबत श्री जितेंद्र ने बताया कि चल रहे पर्यावरण सप्ताह के दौरान ही शेष पौधारोपण कर लेना है। इसके लिए जगह चयनित है।
इस कार्यक्रम में द एलिट सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ साथ समस्तीपुर से पधारे आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित वर्मा, ईडेन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर, मिथिलेश कुमार के अलावा क्षेत्र के बलवंत सिंह, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि और क्रिकेटर विनय सिंह बबलू, आधारपुर से धर्मेन्द्र यादव, आषाढी से दिनेश झा, कोठिया से शंकर सिंह, नगर परिषद के उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेश कुमार अंशु, मोतीपुर के आलोक कुमार, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी, नवीन सिंह, विकास सिंह, विपिन कुमार, मुकेश पोद्दार, संतोष पोद्दार आदि सैकड़ों लोग थे । वहीं द एलिट सोसायटी के विकास कुमार, कुमार अनुशीलन, डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय, उमेश कौशिक, डॉ आर के रंजन, डॉ आर पी सिंह, विकास सर, सुजीत सर, मनोहर सर, विवेक कर्मशिल, सन्नी आर्य, सौरभ सुमन, सुनील कुमार ठाकुर, आलोक कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, आलोक कुमार कुंदन, ऋषिराज झा, रविन्द्र प्रसाद राय, दीपक कुमार ठाकुर, पवन कुमार, रंजीत कुमार और अन्य अनेक लोग शामिल थे।
इस दौरान सभी ने ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वमान वैभव सूर्यवंशी के और ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन और विश्व में बड़ा नाम करने और ऐसे ही ताजपुर को गौरवान्वित करते रहने की प्रार्थना किया ।