
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला एवं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में पौधारोपण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन की औपचारिक गतिविधियों के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी नें कहा कि वह खुद भी आंगनवाड़ी सेविका रह चुकीं हैं, इसलिए विश्वासपूर्वक कह सकती हूं कि यह प्रशिक्षण आपके लिए आवश्यक है। आप सभी मन लगाकर स्थानीय संसाधनों से अपनें केन्द्र के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का निर्माण करें, और बच्चों को भी इसकेलिए प्ररित करें। यह सरायरंजन प्रखंड की सेविकाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायरंजन सुनील कुमार ने कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र का यह प्रयास काफी सराहनीय है। स्थानीय संसाधनों से टीएलएम बना कर बच्चों को आसानी से अंक पहचान, रंग पहचान, अक्षर पहचान, शरीर के अंगों का पहचान, पेड़ पौधे एवं जानवरों का पहचान कराना अपनें आप में रोमांच पैदा करता है। इन सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन तरीके से अंक, भाषा सिखाया जा सकता है।
इस अवसर पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी नें बताया कि 2010-11 में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की टीम के साथ बच्चों केलिए गलती-सलती पाठशाला की शुरुआत किया था। आज पंद्रह साल बाद उस पाठशाला से बच्चों में आये बदलाव को देख अभिभूत हूं। इस पाठशाला की थीम गलती सलती से बच्चों को बेझिझक सीखने में सहुलियत होती है।
गिरिडीह से आए प्रशिक्षक महेंद्र दास नें सेविकाओं को स्थानीय संसाधनों जैसे गिट्टी, मिट्टी, लकड़ी, बोतल, बालु, मकई के नेढ़ा, कागज, गत्ता व पत्ते से टीएलएम बनाने के गुर बताये गये। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर परिसर में आम, महुआ, नीम, अशोक, महोगनी, कटहल और जामुन के दर्जनों पेड़ लगाए गए।
पौधारोपण से पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना कुमारी और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर के प्रधानाचार्य स्नेह दीपक, एवं सहायक शिक्षक मोहम्मद आगाज असलम के नेतृत्व में एक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी।
इस दौरान बाल पंचायत की पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, हितेश कुमार, रिकेश कुमार के साथ साथ मंजय कुमार, जीविका समूह की शिला कुमारी, सामुदायिक शिक्षक मुस्कान कुमारी के अलावा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार, सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट बलराम चैरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, वीणा कुमारी, दिनेश प्रसाद चैरसिया, कार्यकारणी सदस्य रामप्रित चैरसिया नें विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र पासवान नें किया।
मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चैरसिया, सचिव सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य रामप्रित चैरसिया, ललिता कुमारी, सीनियर रिसर्च ट्रेनर रविन्द्र पासवान, दिनेश प्रसाद चैरसिया, बलराम चैरसिया, किरण कुमारी, फैसिलिटेटर राखी कुमारी, पैरवी, नई दिल्ली की वीभा कुमारी, नवनीत कुमार, अनिकेत कुमार, लेडी सुपरवाइजर ज्योति कुमारी एवं उषा कुमारी, पिरामल फाउंडेशन, समस्तीपुर से सुबोध कुमार आदि ने संबोधित किया।