
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। वैकल्पिक उर्जा के क्षेत्र में सौर पट्टिका प्राकृतिक एवं अक्षय उर्जा का साधन सूर्य के प्रकाश से बिजली उत्पादन करने वाला संयंत्र है। जिससे उत्पादित बिजली बेहद सस्ती होती है। शहर के माधुरी चौक स्थित डी.एस. कॉलोनी निवासी डॉ विजय कुमार विमल के आवास पर सोलर सिस्टम के उद्घाटन के अवसर पर सेल्को के स्थानीय प्रबंधक यशवंत कुमार ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सेल्को सोलर लाइट प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
बताते चलें कि मंगलवार को माधुरी चौक स्थित डी.एस. कॉलोनी निवासी डॉ विजय कुमार विमल के आवास पर 3किलो वाट के सोलर सिस्टम के उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार ने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह योजना सभी घरों के लिए सौर ऊर्जा सुलभ और सस्ती बनाती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को छत पर सौर पैनल लगवाने पर 78000 तक की सब्सिडी मिलती है। इसकेलिए किसी उपभोक्ता को कहीं जाने की जरूरत नहीं। आवेदन से लेकर सब्सिडी तक सभी प्रक्रिया सेल्को करके देता है।
समाज सेवी जगदीश राय, दुर्गेश राय जदयू जिला अध्यक्ष, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, एवं चंदेश्वर राय सचिव, नव विहान सेवा सोसाईटी आदि ने संयुक्त रूप से सिस्टम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि शुरुआत में सिस्टम के स्थापना तक खर्च होता है, मगर उसके बाद यह बेहद किफायती सिद्ध होती है। आपके सोलर सिस्टम से उत्पादित बिजली मात्रा अगर आपके जरुरत से अधिक है तौ बिजली विभाग उसे खरीद लेती है। इस परिस्थिति में आपकी आय का साधन भी बन जाता है।
अपने संबोधन में जगदीश राय, उपेंद्र प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, आनंदी राय, हरे कृष्णा रजक, बिंदेश्वर् राय, मुकेश कुमार ने सेल्को के इस कार्य को सराहनीय और जनोपयोगी बताया।
मौके पर सेल्को से कोमल कुमारी, चंदन कुमार, संजय कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। इसके पुर्व डॉ. विजय कुमार विमल ने आगत अतिथियों का पाग, शाॅल आदि से स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन गायत्री कुमारी ने किया।