
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में पूरवा हवा के साथ तापमान बढने से मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। हलांकि अगले दो दिनो में कहीं कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 15 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादातर दिनों में आसमान में हलके बादल तथा आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। हलाकि, अगले दो दिनों में गरज बाले बवाली के बनने के साथ कही कही हलकी वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। इस क्षेत्र में दिन एवं रात के समय उच्च आर्द्रता तापमान के कारण अहसजता स्तर अधिक रहने का अनुमान है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।