
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बुधवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 78 वीं जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर 78 पौंड का केक काटा गया तथा फल व मिठाई वितरित किया गया। मौके पर जामुन तथा लीची का पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजद जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने कहा कि समाजवाद के सच्चे अनुयायी, गरीब-गुरबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन हमें फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ, गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए मुखरता से लड़ते रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी जी के बाद उनके परम श्ष्यि लालू जी ने ही बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्म किया और गरीबों के हक का झंडा बुलंद किया। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, उन्होंने न कभी अन्याय के आगे घुटने टेके, न हीं कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज भी वे बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं।
मौके पर वरीय जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो रिजुउल इस्लाम रिज्जू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला पार्षद हेमंत यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, जिला राजद नेता जितेन्द्र यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला महासचिव रामकुमार राय, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद नेता विश्वनाथ राम, प्रमोद राम, राजद नेता जगदीश चौपाल, जयशंकर राय, अरविन्द राज, मोo मुन्ना, करण भास्कर, मोo नाजिम आदि मौजूद थे।