Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर सोमवार को भक्त और भगवान की मिलन स्थली जगत प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर परिसर स्थित राम जानकी राधाकृष्ण मंदिर से भगवान राम के बारात की भव्य झांकी निकाली गयी। गाजे–बाजे, हाथी, घोड़े, ऊंट आदि से सजी बारात में  रथ पर विराजमान साधु–संत, ऋषि–मुनि  संग भगवान राम के प्रतिरूप पूरी तरह से भव्यता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। प्रभु श्री राम के बारात की यह झांकी विद्यापतिधाम होते हुए साहिट गांव से बाजिदपुर बांध होते हुए मऊ शेरपुर तक गई। इसके बाद बालकृष्णपुर मड़वा होते हुए कोल्ड स्टोरेज,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बेटी सबको प्यारी होती है। हर मां बाप की ख्वाहिश होती है सुखी संपन्न परिवार में बेटी की शादी किंतु आर्थिक तंगी के चलते कई बार भारी भरकम दहेज की रकम नहीं जुटा पाने सहित विभिन्न कारणों से ऐसा हो नहीं पाता है। कुल मिला कर आज के दौर में बेटी की शादी मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों केलिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में जिले के ओईनी के उत्साही ऊर्जावान युवाओं ने टीम शहनाई की स्थापना कर गरीबों को बेटी की शादी में भरपूर सहायता की ठानी है। जिसने महज 5–7 वर्षों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सोमवार को अहले सुबह राम धुन नाम संकीर्तन अष्टययाम महायज्ञ के साथ समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड स्थित विदेह नगर डरोड़ी के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव आरम्भ हो गया। इस बाबत जानकारी देते हुए विवाह महोत्सव के संयोजक कृष्ण कुमार कन्हैया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 25 नवम्बर को विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा महोत्सव…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के मालगोदाम स्थित भाकपा-माले कार्यालय में नगर कमेटी की बैठक प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मालगोदम चौक स्थित स्लम बस्ती में रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उक्त बस्ती के भूमिहीन गरीबों सहित जमीन खरीद कर बसे रैयतों से बातचीत कर तथा उनके पास उपलब्ध साक्ष्यों को देख कर कहा कि या तो पदाधिकारियों के पास उक्त जमीन पर रेलवे प्रशासन या फिर बिहार सरकार के स्वामित्व संबंधी कोई साक्ष्य हो तो प्रस्तुत…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। स्थानीय समाहरणालय परिसर में शनिवार को अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कई अंचलों में लंबित आवेदनों की संख्या काफी अधिक होने पर क्षोभ जताते हुए सभी अंचलाधिकारी को परिमार्जन, दाखिल खारिज की लंबित मामले को 7 दिनों में निष्पादित करने का आदेश दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के आवेदनों की संख्या काफी है। इसको लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। वही महाभियान के दौरान दिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। स्वास्थ्य सबसे बडा धन है। इसलिए समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। डाॅ मुक्तेश्वर सिन्हा माॅडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू ने स्कूल परिसर में रविवार को आयोजित एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति बीमार पडता है तो परेशानी और तकलीफ सिर्फ बीमार व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को होती है। इसलिए समय समय पर जांच कराते रहने से परिवार को उस तकलीफ और परेशानी से बचाया जा सकता है। बताते चलें कि रविवार को जिले के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित अखाड़ा घाट पर पुल निर्माण का कार्य पिछले 13 वर्षों से अधूरा है। गंगा की सहायक बाया नदी पर बन रहा यह पुल एप्रोच रोड के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण रुका हुआ है। इसके चलते सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और शिक्षक सहित लोग आज भी आवागमन के लिए नाव पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 13 साल पहले बाया नदी के अखाड़ा घाट पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। नदी के बीच में पांच खंभे भी बनकर तैयार हो…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित है। इसको लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस बाबत संदेश जारी करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जुही कुमारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा जिले के भारतीय कला एवं लोक कला के क्षेत्र में प्रतिभावान युवा शामिल हो सकते हैं। श्रीमति जूही ने बताया कि आवेदन आॅफ लाईन एवं ऑन लाईन दोनो ही माध्यमों से किये जा सकते हैं। ऑन लाइन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या की तरह बिहार के समस्तीपुर स्थित विरजेश्वर धाम मे भी आगामी 25 नवम्बर को भव्य श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। अखिल भारतीय श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने शनिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए उक्त बातें कही। श्री मिश्र शनिवार को यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां 25 नवम्बर को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लगाया जायेगा। वहीं समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के समर्था कल्याणपुर बम्बैया…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क उजियारपुर । बांका जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले के पतैली के ओम प्रकाश झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और मगध प्रमंडल के कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों में कई पहलवानें को पीछे छोडते हुए बाद ओम प्रकाश झा ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से तीसरा स्थान अपने नाम किया। अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि यह सफलता उनके गुरुजनों, माता-पिता और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का…

Read More