
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सोमवार को अहले सुबह राम धुन नाम संकीर्तन अष्टययाम महायज्ञ के साथ समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड स्थित विदेह नगर डरोड़ी के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव आरम्भ हो गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए विवाह महोत्सव के संयोजक कृष्ण कुमार कन्हैया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
25 नवम्बर को विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा। श्री कन्हैया ने बताया कि अष्टयाम के समापन के साथ ही मंदिर परिसर में सांगीतिक आयोजन का शुभारंभ हो जाएगा, जिसमें जिले के सिद्ध हस्त सुप्रसिद्ध गायक, रामायणी और भजन मंडली शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि यह एक अद्भुत संयोग का पल होने वाला है जब एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां 25 नवम्बर को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित किया जायेगा इसी दरम्यान डरोड़ी में श्रद्धालु व प्रभु राम के भक्त संगीतमय विवाह महोत्सव के साक्षी बनेंगे और यहां विदेह नगर डरोड़ी पूरे वैदिक रीति रिवाज और मैथिल परंपरानुसार के साथ श्रीसीताराम विवाह महोत्सव मनाया जायेगा।
श्री कन्हैया ने बताया कि इस महोत्सव समारोह मे केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है। मौके पर अनमोल कुमार, अभिनव कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु कुमार, गोविंद मिश्रा आदि मौजूद थे।