
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या की तरह बिहार के समस्तीपुर स्थित विरजेश्वर धाम मे भी आगामी 25 नवम्बर को भव्य श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
अखिल भारतीय श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने शनिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए उक्त बातें कही।
श्री मिश्र शनिवार को यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां 25 नवम्बर को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लगाया जायेगा। वहीं समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के समर्था कल्याणपुर बम्बैया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।
यह शोभायात्रा दलसिंहसराय, मुसरीघरारी, मोरबा के खुदनेश्वर धाम होते हुए लाटबसेपुरा के प्रसिद्ध विरजेश्वर धाम पहुंचेगी। जहां पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ श्रीसीताराम विवाह महोत्सव मनाया जायेगा।
श्री मिश्र ने बताया कि इस महोत्सव समारोह मे केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महोत्सव के संरक्षक इन्द्रकांत झा, डाँ.मिथिलेश कुमार सिंह, अध्यक्ष राम लगन सिंह एवं डाँ मित्र कुमार ठाकुर उपस्थित थे।