ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल और स्थायी प्रक्रिया है, जिससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि “परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की समान भागीदारी जरूरी है। तभी छोटा परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार -का सपना साकार होगा। इसके पुर्व सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने स्वस्थ एवं…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। ये आपकी वास्तविक प्रतिभा और क्षमता का परिचायक नहीं हैं। खेल के मैदान में महज कुछ सेकेन्ड की चूक जीत को हार में बदल देती है। इसलिए हार से निराश होने की जगह हार को चुनौती के रूप में लेकर और अपनी गलतियों से सीख कर नई उर्जा के साथ आगे बढने वाला ही जिन्दगी में बडी सफलतायें हासिल कर पाता है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार चौधरी ने स्थानीय आरबी कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गुरूवार को शहर के गौरव आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल में हर्षोल्लास व उमंग का माहौल था। उत्सवी रंग में सजे स्कूल परिसर में हर तरफ फूल की तरह खिले उत्साह से लबरेज बच्चों के हर्षकिलोल व कहकहों का बाजार गर्म था। हो भी क्यों ने स्कूल परिसर में रंग ए विरासत कार्यक्रम का आयोजन जो किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक ए कुमार ने कहा कि भारतीय कला संस्कृति से बच्चों को जोड कर ही उनका संर्वांगीन विकास होगा। उन्होंने बताया कि जब हम सर्वांगीन शिक्षा की बात करते हैं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर।। जिले के समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-53ए पर आरओबी एवं पहुँच पथ निर्माण की आस जागी है। इस कार्य हेतु स्थल निरीक्षण तथा सामान्य यातायात केलिए वैकल्पिक मार्ग की स्वीकृति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। इस क्रम में निर्माण अवधि में लोगों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्गो का चयन व निर्धारण किया गया है। जिसके अनुसार, (1) पूसा के तरफ से आने वाले व जाने वाले बड़े वाहन (बस, ट्रक आदि) इमली चैक से सुभाष चैक (मार्ग की चैड़ाई 5.5…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र भारत का संविधान वास्तव में लोकतंत्र की आत्मा है। हमारे भारत का संविधान सिर्फ एक पुस्तक या ग्रंथ नहीं है, यह वह शक्ति है जिसने देश की विविधता को एकता में समाहित किया है। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसकी प्रस्तावना सभी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित करती है। आइये आज हम सब मिलकर संकल्प लें कि इस संविधान का पालन करते हुए देश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय। स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के सूत्रधार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित प्रशिक्षुओं-प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा की भारतवर्ष के इतिहास में 26 नवंबर का दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। क्यों कि आज के ही दिन हमारे पूर्वजों ने संविधानको स्वीकार किया था। वहीं डीएलएड विभागाध्यक्ष मोहम्मद इमामुद्दीन ने कहा कि संविधान के द्वारा प्रत्येक भारतवासी को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जखन राघव लला छथि सहाय तखन परवाहे की और जेहने किशोरी मोरी, तेहने किशोर हे विधना लगाओल जोडी केहन बेजोड हे आदि सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह अलीनगर से नवनिर्वाचित सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा गाये गीतों के साथ जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड स्थित विदेह नगर डरोडी में आयोजित 89वें श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में पधारे श्रद्धालू व हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण देर रात तक आत्मविभोर हो कर झूमते तालियां बजाते रहे। .बताते चलें कि मंगलवार को लोक कला संस्कृति संस्थान इफटा द्वारा विदेह नगर डरोडी में श्री सीता राम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रखंड स्थित विद्यापतिधाम में श्री रामजानकी मंदिर में मंगलवार को श्रीराम जानकी विवाह उत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। विवाह उत्सव के दौरान मंदिर में पूरे दिन मंगलमय वातावरण रहा। सबसे पहले श्रीराम दरबार का आकर्षक नयनाभिराम शृंगार किया गया। प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी को विशिष्ट रजत गहने धारण कराए गए, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक शादी के गीत गाकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। भक्तों ने प्रत्यक्ष वस्त्र, सुहाग का सामान, नैवेद्य और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समाहरणालय सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, जीविका दीदी व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की विजरा फातमा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। विकसित एवं मजबूत समाज निर्माण की राह में नशा सबसे बड़ा अवरोध है। यह पहले व्यक्ति को फिर उसके परिवार को और धीरे धीरे पूरे समाज को खोखला और बीमार कर देता है। देश का भविष्य युवा कंधों पर है। इसलिए युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है ताकि मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। अधीक्षक, मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी को रवाना करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे सामाजिक…