देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर समारोहपूर्वक मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होंगे टॉपर ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से 3 दिसंबर को देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित होने वाली मेधा दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले कुल 151 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 10वीं के 123 और 12वीं के 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
आईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क हायाघाट। एक तरफ समस्तीपुर रेल मंडल अपने अधिकार क्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के क्रम में झुग्गी झोपड़ी में बसर कर रहे बेसहारा लोगों को बेघर करने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के इर्द गिर्द खाली पड़ी जमीन का कतिपय दबंगो द्वारा व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मंडल के दरभंगा जिले के हायाघाट से सामने आया है। जहां प्लेटफॉर्म संख्या 2 के पूर्व दिशा में रेलवे की जमीन पर वर्षों से चल रही अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । विश्वविद्यालय के कई कृषि विज्ञान केन्द्र देश के शीर्ष दस कृषि विज्ञान केन्द्र शामिल हैं, लेकिन मेरी इच्छा है कि हमारे सभी सोलह केवीके देश शीर्ष 20 कृषि विज्ञान केन्द्र में शामिल हो। शुक्रवार को डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में प्रसार शिक्षा परिषद की दो दिवसीय नवम बैठक की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रसार के क्षेत्र में वैज्ञानिकों को नया माॅडल गढने की आवश्यकता है, ताकि पूरे देश में प्रसार के उस माॅडल का उपयोग हो सके। बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शुक्रवार को शहर का कर्पूरी सभागार कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा के रंगों से सराबोर रहा। अवसर था जिले के युवा प्रतिभा का सबसे बड़ा मंच दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2025 का। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जिला स्तरीय दो दिवसीय मेगा इवेंट में सबसे पहले कला संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम पदाधिकारी जूही कुमारी ने अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत अभिनंदन किया। तदुपरांत जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडेय, एनडीसी रजनीश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क बिथान। प्रखंड के कराँची पंचायत के मनोरवा गाँव एवं सोहमा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को कृषि जन कल्याण चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैपाल में रबी मौसम को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक उमेश चन्द्र यादव ने बासंतिक (रबी) बीज योजना के तहत सरकार द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, गेहूं, मटर, सरसों, मसूर, चना और तीसी के बीजों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी बीजों के लिए किसानों को पंजीकरण कर ऑनलाइन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरबी कालेज, दलसिंहसराय को हराकर जेएमपीडीएल काॅलेज ने खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में एमटीटी कालेज, मधुवनी ने बीआरबी कालेज, समस्तीपुर को पछाड कर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। बताते चलें कि स्थानीय आरबी काॅलेज परिसर में ललित नारायण मिथ्ज्ञिला विश्व विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियागिता 2025 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस क्रम में शुक्रवार को खेले गये पहले सेमीफाईनल में आरबी कालेज, दलसिंहसराय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक-25.11.2025 को 05-दरभंगा शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से इस बाबत जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रारूप निर्वाचक सूची एसडीओ/डीसीएलआर/बीडीओ/सीओ तथा नाम निर्दिष्ट पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। जहां अपना नाम चेक कर सकते हैं। उक्त जानकारी के अनुसार योग्य निर्वाचक ऑनलाइन लिंक https://ceo.bihar.gov.in/tcgcelectorsearch पर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगामी 10.12.2025 तक दावा/आपत्ति की तिथि निर्धारित है। उक्त तिथि तक योग्य मतदाता अपना दावा/आपत्ति सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें समझने, सीखने और बोलने का सही और पर्याप्त अवसर दिया जाए, तो वे अपने परिवार, समाज और देश तीनों को नई दिशा दे सकते हैं।” दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर में आयोजित “Friendly Shiksha Samvad का संचालन करते हुए स्कूल के निदेशक मसूद हसन, ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है और भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच विकसित होती है। विशेषज्ञों का…
ओईनी न्यूजा नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत- नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) विषय पर मानक संचालक प्रक्रिया – बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, – 2025 प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए हम सबों को आगे आना पड़ेगा। इस अवसर पर जवाहर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूरे होने पर 27 नवंबर को पूरे देश से बाल विवाह को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से पूरे देश में शुरू‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ के तहत भारत सरकार ने एक लक्षित रणनीति तय की है। इसमें शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि बच्चों के खिलाफ इस सदियों पुराने अपराध का अंत सुनिश्चित किया जा सके। जन प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों,…