
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क ताजपुर। बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें समझने, सीखने और बोलने का सही और पर्याप्त अवसर दिया जाए, तो वे अपने परिवार, समाज और देश तीनों को नई दिशा दे सकते हैं।”
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर में आयोजित “Friendly Shiksha Samvad का संचालन करते हुए स्कूल के निदेशक मसूद हसन, ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है और भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच विकसित होती है।
विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यालय के माहौल को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समाज में भी शिक्षा की नई समझ पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसे संवाद सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
बताते चलें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर में कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों के बीच एक विशेष कार्यक्रम “Friendly Shiksha Samvad का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को अपनी भावनाएँ, चिंताएँ, लक्ष्य और करियर से जुड़ी बातों को सहज वातावरण में व्यक्त करने का अवसर देना था।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री मसूद ने बताया कि, कार्यक्रम के दौरान बच्चों से पाँच प्रश्न पूछे गए थे,
1. आपकी जिंदगी में सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है? 2. भविष्य में आप किस करियर में जाना चाहते हैं?
3. आप अपने जीवन में कौन-सी चुनौतियाँ महसूस करते हैं और उन्हें कैसे दूर करना चाहते हैं?
4. आपके लिए शिक्षा और समाज में बदलाव का क्या महत्व है?
5. अपने आसपास के लोगों से क्या उम्मीद करते हैं?
इन प्रश्नों पर छात्रों ने सहजतापूर्वक खुलकर चर्चा की और अपनी कमियों पर उंगली रखी।
इस दौरान कई बच्चों ने स्वीकार किया कि वे पहले मंच पर बोलने में झिझकते थे, लेकिन इस कार्यक्रम ने उनके अंदर आत्मविश्वास आया है। इस दौरान बच्चों ने सहजता के साथ अपनी समस्याएँ, सपने और जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं।
संवाद के दौरान छात्रों को यह समझाया गया कि जीवन की चुनौतियों से कैसे जूझना चाहिए, शिक्षा कैसे व्यक्ति को मजबूत बनाती है, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।
मौके पर स्कूल के सभी बच्चे और शिक्षक मौजूद थे।