
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । विश्वविद्यालय स्तरीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरबी कालेज, दलसिंहसराय को हराकर जेएमपीडीएल काॅलेज ने खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में एमटीटी कालेज, मधुवनी ने बीआरबी कालेज, समस्तीपुर को पछाड कर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
बताते चलें कि स्थानीय आरबी काॅलेज परिसर में ललित नारायण मिथ्ज्ञिला विश्व विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियागिता 2025 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस क्रम में शुक्रवार को खेले गये पहले सेमीफाईनल में आरबी कालेज, दलसिंहसराय को हरा कर एमटीटी कालेज, मधुबनी ने फाइनल में जगह बनाई।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आरके कालेज, मधुवनी को बीआरबी कालेज, समस्तीपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। इस प्रकार एमटीटी कालेज, मधुवनी एवं बीआरबी कालेज, समस्तीपुर फाइनल मुकाबले में आमने सामने थे।
चीफ रेफरी अमरीश कुमार एवं अम्पायर अभिषेक इन्दीवर ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता के समापन सत्र में दोनों ही विजता टीम को प्रधानाचार्य डॉ. चैधरी, खेल पदाधिकारी उदय शंकर विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों ने शिल्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. चैधरी ने कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। जब प्रतियोगिता होती है, तो उसमें जीत- हार होता ही रहता है। इसमें असफल खिलाड़ीयों को सीख लेते हुए आगे के लिए तैयार होने की प्रेरणा लेने की जरूरत है।
साथ ही जो सफल हो गए हैं, उनके लिए शुभकामना है कि वे अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर विजय हासिल करते हुए अपने विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, खिलाड़ी एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।