ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज के बच्चे कल के युवा किसी राष्ट्र की बुनियाद होते हैं, इसलिए उनमें में राष्ट्रीय –अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, और कूटनीति की समझ होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से उक्त संदर्भ में छात्रों के सूझ, समझ, और नेतृत्व कौशल के परीक्षण व संवर्धन के लिए शहर के शंभुपट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए पोदार मॉडल यूनाइटेड नेशंस (PMUN) सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर अख़वारी ने बताया कि सम्मेलन में UNEP, UNHRC और UNICEF तीन समितियों…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नये नेवले समस्तीपुर नगर निगम के कर्मियों और पदाधिकारियो की अनोखी कार्यशैली एक बार फिर उजागर हुई है। नगर निगम के हुक्मरान टैक्स वसूली केलिए तो विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं मगर जन सुविधा बहाल करने या उपलब्ध कराने की ओर से निगाह फेरे बैठे हैं। बताते चलें कि नगर निगम बनने के बाद भी शहर में कहीं भी मूत्रालय नहीं है न ही पेय जल केलिए प्याऊ है। यात्री विश्रामालय तो बहुत दूर की बात है चलंत सामुदायिक शौचालय भी न सिर्फ बेकार पड़े हैं, बल्कि कई तो कचरा घर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। रविवार को डॉo भीमराव अंबेडकर स्थल स्थित कार्यालय में जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ समस्तीपुर की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुपनेश्वर राम ने की। बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला सचिव नरेश रजक ने प्रस्ताव रखा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा प्रमंडल से संघ के अध्यक्ष सह पूर्व प्रधानाध्यापक आरएसबी इंटर महाविद्यालय भुपनेश्वर राम को एमएलसी उम्मीदवार बनाया जाए। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मती से शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ने हेतु उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही जिला…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। यूं तो शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लेकिन खासकर मोहनपुर रोड स्थित माॅल के पास तो सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे उत्पन्न जाम की समस्या के कारण आम आदमी को प्रति दिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर प्रशासन गरीब गुरबों के सपने और आशियाने पर बुलडोजर चलाने में व्यस्त है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को प्रशासन के बुलडोजर अभियान पर रोष जताते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि…
“अगले वर्ष से टूर्नामेंट में सभी महाविद्यालयों की भागीदारी होगी अनिवार्य : डॉ घनश्याम राय” ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में पुरस्कार वितरण के साथ मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर का दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया। 28 से 29 नवंबर तक चले इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार, डीएसएम कॉलेज झाझा के प्राचार्य डॉ अजफर शम्शी,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । एचआईवी एड्स यूं तो आज भी चिकित्सा विज्ञानियों के लिए चुनौती बनी हुई है, क्योंकि इसके इलाज को लेकर संशय कायम है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कर्पूरी ग्राम स्थित जीके पी डी महाविद्यालय के सचिव अनिसुर रहमान ने विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एड्स लाइलाज और गंभीर बीमारी तो है लेकिन छूने, साथ रहने, साथ उठने–बैठने, साथ खाने–पीने से नहीं फैलती है। जानकारी और जागरूकता ही इससे बचाव है। बताते चलें केि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेगा इवेंट जिला युवा उत्सव 2025 शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समारोहपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें विभिन्न विद्याओं से विभिन्न श्रेणियों और वर्गों के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न लोक कला और संस्कृति जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, सूझ और कौशल का प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव को लेकरशहर का कर्पूरी सभागार दो दिनों तक युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त राशि से महिलाओं द्वारा कई प्रकार के रोजगार शुरू किए गए हैं। रोजगार के आकलन के उपरांत इन महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए की दूसरी किश्त जारी करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित ही इससे समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा और वे परिवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला कला संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम विभाग के मेगा इवेंट और जिले की युवा प्रतिभाओं का सबसे बड़ा मंच जिला युवा उत्सव 2025 में भारतीय कला संस्कृति के विविध रंगों का साक्षी बना। इस मेगा इवेंट के मंच पर शहर के शंभू पट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं ने लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल की चमत्कृत कर दिया। इस दौरान रुसडा, स्नेहल, सृष्टि, कोमल, अनुष्का, श्वेता, सुहानी, नैतिका, आराध्या ने अपनी प्रतिभा, कला, ऊर्जा और सांस्कृतिक समझ व सूझ से भारतीय परंपरा को अत्यंत सरल सहज और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। अब बिहार के मेधावी छात्र-छात्राओं को “भारत दर्शन” कराएगी बिहार सरकार। जी हां! सरकार ने सूबे के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थानों पर ले जाने की योजना है। जानकार सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर यह योजना लागू हो जाएगी। सूत्रों की माने तो इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से 50 मेधावी छात्रों को भारत दर्शन का मौका…