
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। यूं तो शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लेकिन खासकर मोहनपुर रोड स्थित माॅल के पास तो सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे उत्पन्न जाम की समस्या के कारण आम आदमी को प्रति दिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर प्रशासन गरीब गुरबों के सपने और आशियाने पर बुलडोजर चलाने में व्यस्त है।
भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को प्रशासन के बुलडोजर अभियान पर रोष जताते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि शहर में कुछेक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर किसी के पास पार्किंग नहीं होने से शहर की तकरीबन सभी सड़कों पर वाहनों के बेतरतीब पार्किंग सड़क जाम और दुर्घटना की समस्या का मूल कारण है।लेकिन पुलिस-प्रशासन सिर्फ फूटपाथी दुकानदारों, झुग्गी-झोपड़ी वासियों को जाम का जिम्मेवार मानकर बुलडोजर से उजाड़ने पर तुली है। यह पक्षपातपूर्ण कारवाई है।
उन्होंने मांग किया है कि प्रशासन सरकारी एवं निजी स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था करे, साथ ही सड़क पर वाहनों का अवैध पार्किंग पर पूर्णरूपेण रोक लगाए अन्यथा भाकपा–माले उजाड़े गये लोगों को पुनर्वास की मांग और अतिक्रमण हटाने के बहाने गरीबों पर अत्याचार को लेकर भाकपा माले अन्य संगठनों को साथ लेकर चरणबद्ध निर्णायक संघर्ष चलाने को बाध्य होगी।