Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
  • पृथ्वी की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : कादरी
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : नीतीश कुमार

महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : नीतीश कुमार

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar29/11/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त राशि से महिलाओं द्वारा कई प्रकार के रोजगार शुरू किए गए हैं। रोजगार के आकलन के उपरांत इन महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए की दूसरी किश्त जारी करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित ही इससे समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा और वे परिवार और समाज की दशा और दिशा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बताते चलें कि लगातार रिकॉर्ड 10 वीं बार बिहार का सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  स्वरोजगार के लिए 10 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹10,000 की राशि डी.बी.टी. (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से स्थानांतरित कर दी। इस अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले विधायक, समस्तीपुर अश्वमेध देवी, विधान पार्षद डॉ० तरुण कुमार, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पाण्डेय, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

तदोपरान्त जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने कहा कि अब तक जिले के द्वारा कुल 6,54,922 महिलाओं को 10-10 हजार की राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को समस्तीपुर जिले द्वारा लगभग 32,301 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में राशी स्थानांतरित की गई।

कार्यक्रम का प्रसारण ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से जिले भर में देखा गया। इस क्रम में इस कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों एवं 3,445 ग्राम संगठनों में भी प्रसारित किया गया। जिसमें कुल 2,60,465 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब आदि माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं। मौके पर प्रशासन और जीविका के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Jiveeka Samastipur Mukhya Mantri Mahila Rojgar Yojna Samastipur District Administration
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?