Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 : डीएसएम कॉलेज झाझा ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब, महिला वर्ग में जेआरएस कॉलेज मुंगेर ने किया खिताब पर कब्जा

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 : डीएसएम कॉलेज झाझा ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब, महिला वर्ग में जेआरएस कॉलेज मुंगेर ने किया खिताब पर कब्जा

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar30/11/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

“अगले वर्ष से टूर्नामेंट में सभी महाविद्यालयों की भागीदारी होगी अनिवार्य : डॉ घनश्याम राय”

समापन समारोह में विजेता–उपविजेता खिलाड़ियों संग कुलपति व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क मुंगेर। आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में पुरस्कार वितरण के साथ मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर का दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया।

28 से 29 नवंबर तक चले इस  टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार, डीएसएम कॉलेज झाझा के प्राचार्य डॉ अजफर शम्शी, मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ अंशु राय, डॉ प्रियरंजन तिवारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के क्रीडा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला की चार टीम और पुरुष के 6 टीम शामिल है।

पुरुष वर्ग में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब डीएसएम कॉलेज झाझा ने जीता, आरडी एंड डीजे कॉलेज उपविजेता रहा। वहीं महिला वर्ग में जेआरएस कॉलेज मुंगेर ने उपविजेता आरडी एंड डीजे कॉलेज को हरा कर खिताबी जीत दर्ज की।

पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो डॉ संजय कुमार ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों में संवर्धन हुआ है।

अपने संबोधन में आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ बिजेंद्र कुमार ने कॉलेज के क्रीडा परिषद के सभी सदस्यों को पारदर्शी और ऐतिहासिक आयोजन के बधाई दिया। साथ ही कॉलेज के स्पोर्ट्स कैलेंडर को नियमित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वरी मिश्र टूर्नामेंट ने अपने संबोधन में छात्रों की सहभागिता में संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि अगले वर्ष से टूर्नामेंट में सभी कॉलेजों की भागीदारी अनिवार्य होगी । इसके लिए मुंगेर विश्वविद्यालय प्रभावी ढंग से प्रयासरत रहेगा।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ–साथ चैंपियनशिप शील्ड भी प्रदान किया गया।

 आयोजन को सफल बनाने सौरव कुमार, राजीव रंजन, प्रशांत कुमार, अकांश, आलोक, विकास की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न कॉलेजों के क्रीड़ा सचिव, टीम मैनेजर ,कोच, मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर संजय कुमार, कॉलेज इंस्पेक्टर कलाल बाखला, डॉ शाहिद राजा जमाल, डॉ अनीश अहमद ,डॉ प्रभाकर पोद्दारआदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के रेफरी मुंगेर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बिरेंद्र भारती, रेफरी गौरव कुमार व अनमोल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के पुरुष बैडमिंटन टीम और महिला बैडमिंटन टीम के चयनित खिलाड़ियों की सूची रविवार जारी की जाएगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Inter College Badminton Tournament Munger University Munger
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?