
ओईनी न्यूजा नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत- नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) विषय पर मानक संचालक प्रक्रिया – बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, – 2025 प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता कर रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए हम सबों को आगे आना पड़ेगा।
इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार एवं प्रयास के कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
कार्यशाला के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत के समर्थन में कैंडल मार्च को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।।
जिसमें समस्त न्यायिक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, समाजसेवी सुषमा कुमारी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजू कुमारी, प्रयास जुवेनाइल आईडी सेंटर के नीतू जोसेफ सोनेलाल ठाकुर, समस्त पैनल अधिवक्ता एवं समस्त अधिकार मित्र आदि मौजूद थे।