ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। युवाओं को रोजगार दिलाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में उद्योग विभाग की प्रमुख भूमिका है। विभाग की मौजूदा योजनाओं को गति देते हुए, उन्हें और सुदृढ़ बनाते हुए राज्य को निवेश, उद्योग और नवाचार का हब बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग विभाग, बिहार सरकार के मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार को भारत का अग्रणी औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। साथ ही…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, सामूहिकता की भावना और समय-प्रबंधन जैसे जीवन में उपयोगी गुणों को विकसित भी करते हैं। जिला कला संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम पदाधिकारी जूही कुमारी ने शहर के शंभुपट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के दौरान उक्त बातें कही। बच्चों का प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हार और जीत तो खेल के अंग हैं। जो महज आखिरी कुछ सेकेंड में तय होते हैं। इसलिए एक हार से आपकी प्रतिभा और क्षमता का अंतिम मूल्यांकन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की, ससमय और विश्वसनीय रूप से जनता तक पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी, इसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार प्रचण्ड जीत दर्ज करने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को सूचना एवं जन संपर्क मंत्रालय में बतौर मंत्री पदभार ग्रहण करने के दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के साथ मेरा उद्देश्य है कि विभाग की कार्यशैली को और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रदेश के प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में डिजिटल भुगतान शुरू की गई है। अब भक्त क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे बैंक खाते में चढ़ावा भेज सकते हैं। यह कदम भक्तों के लिए सुविधाजनक, नकद रहित और सुरक्षित है, साथ ही मंदिर प्रशासन के लिए फंड प्रबंधन आसान और पारदर्शी बनाएगा। मंदिर कमिटी के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसके लिए मंदिर परिसर और उसके आसपास की विभिन्न स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले क्यूआर कोड लगाए गए हैं। भक्त…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को खरीफ विपणन मौसम वर्ष-2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, ने बताया कि जिला टास्क फोर्स द्वारा चयनित 297 समितियों में अद्यतन स्थिति तक 135 समितियों द्वारा 363 किसानों से 1623 एम०टी० धान अधिप्राप्ति किया गया है। इस दौरान अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी, ने जिलान्तर्गत धान अधिप्राप्ति को त्वरित गति से कराने हेतु सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, सभी चयनित समितियों को 02 दिनों के अंदर क्रियाशील करना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । इधर हर गुजरते दिन के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, उधर शहर के मालगोदाम चौक स्थित स्लम बस्ती के 300 से अधिक परिवारों को प्रशासन द्वारा मात्र 10 दिनों में बस्ती खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। सिर पर मंडराते बेघर होने के खतरे से इस बस्ती के लोगों में गहरी चिंता और असुरक्षा का माहौल है। आखिर इस ठंड में जाएं तो कहां जाएं ये किस्मत के मारे बेचारे। इस बस्ती में अधिकांश कुष्ठ आदि गंभीर रोग से पीड़ितों के परिजन और भीख मांग कर जीवन…
कुलपति ने कहा किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा। विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों का भी विश्वविद्यालय में अहम योगदान है और वे विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके बेहतर इलाज के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है जिससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में सफाई के दौरान हुई दुर्घटना में चार लोगों की घायल होने की जानकारी होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने उक्त बातें कही। बताते चलें कि सोमवार को डॉ राजेन्द्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नवनामांकित छात्रों के अनुकूलन शिविर दीक्षारंभ में व्यस्त जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार की सुबह एक धमाके की आवाज से अफरा-तफरी मच गई जब सफाई के दौरान एक एसिड की बोतल फट गई। इस घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल पूसा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक तरफ विश्वविद्यालय में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पहले हाजरी बनाने फिर काम शुरू कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के पशु उत्पादन शोध संस्थान के मजदूरों ने कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। मजदूरों की मांग है कि पीड़ित मौसमी श्रमिक मजदूर राजू राम को उचित उपचार, कम से कम 50 हजार रुपया मुआवजा एवं काम पर वापसी तक की अवधि में पंजी पर उपस्थिति दर्ज करने को लेकर विभागीय लिखित पत्र जारी किया जाए। इसके अलावा प्रतिदिन प्रार्थना के उपरांत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज किया जाए उसके बाद ही…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आप सिर्फ पढ़ाई पर अपना ध्यान केन्द्रित करें और नौकरी की चिंता न करें। इस विश्वविद्यालय में सौ प्रतिशत छात्रो् का प्लेसमेंट होता है। इस विश्वविद्यालय से पास आउट छात्रों के लिए नौकरी की कहीं कोई कमी नहीं है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 21 दिवसीय दीक्षारंभ के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने अपने संबोधन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि विश्वविद्यालय के छात्रों को नौकरी देने वाला (जाॅब क्रियेटर) बनने के बारे में सोचना चाहिए। बताते चलें कि जिले…