
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पहले हाजरी बनाने फिर काम शुरू कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के पशु उत्पादन शोध संस्थान के मजदूरों ने कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। मजदूरों की मांग है कि पीड़ित मौसमी श्रमिक मजदूर राजू राम को उचित उपचार, कम से कम 50 हजार रुपया मुआवजा एवं काम पर वापसी तक की अवधि में पंजी पर उपस्थिति दर्ज करने को लेकर विभागीय लिखित पत्र जारी किया जाए।
इसके अलावा प्रतिदिन प्रार्थना के उपरांत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज किया जाए उसके बाद ही कार्य पर लगाया जाए। इसके अलावा पशु उत्पादन शोध संस्थान एवं विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी द्वारा मजदूरों से मनमानी व अफसरशाही पर रोक लगाने, विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत मजदूरों को महीने में 26 दिन काम लिये जाने की भी मांग की।
प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने कहा कि विभाग मजदूर से पहले काम संपन्न कराती है और फिर अंत में हाजरी बनवाती है। और कोई हादसा होने पर विभाग मजदूरों को कार्यस्थल पर नहीं होने की बात बताकर पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने मांग किया कि मजदूर के आते ही पहले हाजरी बनाई जाए फिर कार्य शुरू कराई जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहां की मजदूरों का मांग जायज है और उनके मांगे का भाकपा-माले पार्टी समर्थन करता है। मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, प्रेम कुमार, भागवत कुमार, पवन कुमार समेत सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।