
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को खरीफ विपणन मौसम वर्ष-2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, ने बताया कि जिला टास्क फोर्स द्वारा चयनित 297 समितियों में अद्यतन स्थिति तक 135 समितियों द्वारा 363 किसानों से 1623 एम०टी० धान अधिप्राप्ति किया गया है।
इस दौरान अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी, ने जिलान्तर्गत धान अधिप्राप्ति को त्वरित गति से कराने हेतु सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि,
सभी चयनित समितियों को 02 दिनों के अंदर क्रियाशील करना सुनिश्चित करें। साथ ही धान अधिप्राप्ति हेतु इच्छुक किसानो के निबंधन हेतु तीव्र करने हेतु प्रत्येक पंचायत में कैम्प करे। इसके अलावा निबंधित किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति को तीव्र करना सुनिश्चित करेगें और सभी अधिप्राप्ति किसानों को 48 घंटे अंदर भुगतान सुनिश्चित करेंगें।
मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (अधि०), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के प्रतिनिधि, सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी,एवं बैंक कर्मी मौजूद थे।