
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । प्रदेश के प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में डिजिटल भुगतान शुरू की गई है। अब भक्त क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे बैंक खाते में चढ़ावा भेज सकते हैं। यह कदम भक्तों के लिए सुविधाजनक, नकद रहित और सुरक्षित है, साथ ही मंदिर प्रशासन के लिए फंड प्रबंधन आसान और पारदर्शी बनाएगा।
मंदिर कमिटी के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसके लिए मंदिर परिसर और उसके आसपास की विभिन्न स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले क्यूआर कोड लगाए गए हैं। भक्त अपने स्मार्टफोन से पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम यूपीआई सहित किसी भी एप्लिकेशन का उपयोग करके इन क्यूआर कोड को स्कैन कर दान या चढावा दे सकते हैं।
क्यूआर कोड से खाते में आसानी से हो जाएगा पैसा ट्रांसफर
भारद्वाज ने बताया कि स्कैन करने के बाद, उनके सामने मंदिर का आधिकारिक बैंक खाता नंबर स्वत ही प्रकट हो जाएगा। भक्त अपनी श्रद्धा, सामथ्र्य और इच्छानुसार राशि दर्ज करके पल भर में चढ़ावा सीधे मंदिर के खाते में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर हो जाएगा।
श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास ट्रस्ट कमिटी अपना चालू खाता संख्या – 44574070089 पहले ही जारी कर चुका है। ट्रस्ट का यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विद्यापतिनगर शाखा में है, जिसका शाखा कोड- 5439 है। जबकि आईएफएससी कोड- एसबीआईएन 0005439 है। अब ट्रस्ट ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन कर दान दाता सीधे ट्रस्ट के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।