Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। मिथिलांचल ही नहीं प्रदेश का धार्मिक स्थल विद्यापतिधाम में अन्य वर्षों की भाँति इस साल होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव का तिथि निर्धारण नहीं होने से लोगो में भारी मायूसी बनी है। बताया गया है कि इस साल धवल त्रयोदशी तीन नवंबर से तीन दिवसीय महोत्सव को होना था। जिसे चुनाव को लेकर चुनाव के बाद करने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक तिथि का निर्धारण नहीं होने से लोगो में भारी मायूसी बनी है। इस बावत विद्यापति परिषद के अध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने बताया कि हर साल…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । शनिवार, को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड, स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के द्वारा विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि और उनकी प्रतिभा कौशल को प्रदर्शित करते माॅडल की अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तन्मय चक्रवर्ती,…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क हसनपुर । हसनपुर चीनी मिल परिसर स्थित अस्पताल में शनिवार को चीनी मिल प्रबंधन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजना अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान, पटना के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के पूर्व डीन डॉ बी.एम. दयाल, एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ सुकुमार झा द्वारा पेट एवं लिवर रोग, बल्ड शुगर, हेपेटाइटिस बी. एवं सी. जांच, फाइब्रोस्कैन इत्यादि का निरूशुल्क जाँच एवं जरूरी दवाईयां निःशुल्क वितरित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों, पदाधिकारियों, एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त चीनी मिल परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपूर। पीडा से कराहते मरीज को मुस्कुराता हुआ घर लौटाना चिकित्सा सेवा का पहला और अंतिम उद्देश्य है। इसमें मरीज और उनके परिजनाकें का हम पर विश्वास होना बेहद महत्वपूण है। सदर अस्पताल समस्तीपुर एवं पिरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित पियर लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) कार्यशाला के उद्घाटन् सत्र को संबोधित करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यही हमारा धर्म है और कर्तव्य भी। हमारा व्यवहार और अपने पेशे के प्रति समर्पण उनमें हमारे प्रति विश्वास उत्पन्न करता है। विश्वास निर्माण विषयक इस कार्यशाला में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में आयोजित दीक्षांत समारोह में समस्तीपुर शहर की बेटी मनोविज्ञान विभाग की विश्वविद्यालय टॉपर अनिशा प्रिया को महामहिम राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। विदित हो कि शहर के मगरदही वार्ड 25 निवासी बसंत कुमार की सुपुत्री अनिशा प्रिया यूजीसी नेट परीक्षा में सफल हो कर सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित हो चुकी है। गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब प्राप्त होने से तमाम शिक्षाविदों, समाजसेवियों तथा उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी उनको बधाई व शुभकामनाये दे रहे हैं। गोल्ड मेडलिस्ट अनिशा प्रिया को बधाई…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को बगैर किसी सदन का सदस्य बने मंत्री बनाए जाने पर राजद ने एनडीए की कडी आलोचना की है। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एनडीए के इस कृत्य की भत्र्सना करते हुए कहा कि नकली राष्ट्रवाद, नकली हिन्दुत्व के साथ-साथ भ्रष्टाचार और दुष्कर्म का विरोध तो एनडीए नेताओं का नकली था ही, गुरूवार को साबित हो गया कि परिवारवाद पर एनडीए का विरोध भी नकली है। गांधी मैदान मेें संपन्न शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल ने एनडीए के परिवारवाद की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सूर्य गृह फ्री बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और घरेलू स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, संचालन, रख-रखाव तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । कृषि शिक्षा की जन्मस्थली पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में देश भर से नये छात्रों का आगमन का यह पल एक बड़ा उत्सव है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में जारी नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया को इस तरह से उन्नत किया गया है कि छात्रों को गौरव हो कि वे कृषि शिक्षा की जन्मस्थली पूसा में नामांकन लेने आये हैं । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में नामांकन के पहले दिन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पिछले 05 वर्षों में मत्स्य उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। किसान बंधु मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा तालाब निर्माण, मत्स्य विपणन कीट एवं परिवहन प्रशिक्षण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहें है एवं वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन की ओर अग्रसर है। शुक्रवार को जिला मत्स्य कार्यालय समस्तीपुर के कार्यालय प्रकोष्ठ में विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी मो० नियाजुद्दीन ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को विश्व के मछुआरों में जागरूकता एवं नीली…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। ऐतिहासिक श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की संपूष्टि के बाद सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। तदुपरांत मंदिर परिसर में बने हॉल में जाने वाली गेट में लोहे का ग्रिल लगाने, मंदिर के लिये एक बड़ा साइलेंट (आइसर) जेनेरेटर खरीदने, और मंदिर परिसर में बिजली वायरिंग कराने पर सर्व…

Read More