
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क हसनपुर । हसनपुर चीनी मिल परिसर स्थित अस्पताल में शनिवार को चीनी मिल प्रबंधन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजना अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान, पटना के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के पूर्व डीन डॉ बी.एम. दयाल, एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ सुकुमार झा द्वारा पेट एवं लिवर रोग, बल्ड शुगर, हेपेटाइटिस बी. एवं सी. जांच, फाइब्रोस्कैन इत्यादि का निरूशुल्क जाँच एवं जरूरी दवाईयां निःशुल्क वितरित किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों, पदाधिकारियों, एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त चीनी मिल परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 150 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।
इसके पुर्व कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने चिकित्सक द्वय का पुष्पगुच्छ का स्वागत किया। तदुपरान्त स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हसनपुर चीनी मिल की ओर से स्वास्थ्य शिविर, रक्त दान शिविर, महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, स्कूली बच्चों के सुविधा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपने भूमिका का निर्वहन करते हैं।
मौके पर यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह, उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद, उत्पादन इकाई प्रमुख परमबीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक, एच.आर. दीपेंद्र सिंह, महाप्रबंधक विद्युत उदयराज सिंह, अभय नाथ मिश्रा, अखिलेश धर द्विवेदी, मदन मोहन मिश्रा, डॉ अक्षय पटेल, राम कृष्ण प्रसाद, सत्यार्थ शुक्ला, अजय त्रिवेदी, रविशंकर सिंह, पंकज कुमार प्रवीण सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।