
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । कृषि शिक्षा की जन्मस्थली पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में देश भर से नये छात्रों का आगमन का यह पल एक बड़ा उत्सव है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में जारी नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया को इस तरह से उन्नत किया गया है कि छात्रों को गौरव हो कि वे कृषि शिक्षा की जन्मस्थली पूसा में नामांकन लेने आये हैं ।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में नामांकन के पहले दिन विश्वविद्यालय के लगभग साठ प्रतिशत से अधिक सीटों पर नामांकन पूरा किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुलपति डॉ पी एस पांडेय और कुलसचिव डॉ पी के प्रणव लगातार निगरानी करते रहे।
कुलपति डॉ पांडेय ने नामांकन के दौरान काउंटर पर पहुंच छात्रों और अभिभावकों से बातचीत की और उनका फीडबैक भी लिया।
कुलसचिव डॉ पी के प्रणव ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया कल भी चलेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इस बार एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। इस डेस्क पर किसी को तरह की समस्या का निदान किया जा रहा है। छात्रों को फोटोकॉपी आदि में समस्या न हो इसलिए नामांकन स्थल पर ही फोटोकॉपी की भी व्यवस्था की गई है।
उन्हेांने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस नामांकन प्रक्रिया में कृषि एवं संबंधित विभिन्न विषयों में स्नातक के 451 स्नातकोत्तर के 312, और पीएचडी के 66छात्रों का नामांकन किया जाएगा। नामांकन के बाद छात्रों के लिए 24 नवंबर से दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।
लगभग पंद्रह दिन से अधिक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों को संचार कौशल, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, टेबल इटिकेट्स, गीत ,संगीत, पेंटिंग आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आपको बता दें कि दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसी विश्वविद्यालय से हुई थी, बाद में इसकी उपयोगिता को देखते हुए अब यूजीसी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने सभी विश्वविद्यालयों में लागू कर दिया है।