
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। ऐतिहासिक श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन बीडीओ राजीव कुमार ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की संपूष्टि के बाद सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
तदुपरांत मंदिर परिसर में बने हॉल में जाने वाली गेट में लोहे का ग्रिल लगाने, मंदिर के लिये एक बड़ा साइलेंट (आइसर) जेनेरेटर खरीदने, और मंदिर परिसर में बिजली वायरिंग कराने पर सर्व सहमति बनी। साथ ही सभी सदस्यों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अध्यक्ष द्वारा दिया गया। जिसे स्थायी रुप से पहचान पत्र लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा श्रद्धालुओं को शुल्क, या दान देने में सुविधा केलिए मंदिर परिसर में जगह-जगह क्यू आर कोड लगाने का निर्णय लिया गया और विद्यापतिधाम मंदिर पर स्थायी सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती करने के लिये डीएम और एसपी को आवेदन देने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष सह एसडीओ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर कमिटी को आईडी कार्ड जारी किए गए हैं, इससे मंदिर कमिटी के सदस्यों को सुरक्षा संबंधी अपनी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी। वही भक्त अब किसी भी यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे मंदिर के बैंक खाते में दान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन का एक स्पष्ट रिकॉर्ड बनता है, जिससे मंदिर के फंड प्रबंधन में पारदर्शिता आती है। विद्यापतिधाम कुछ वर्षों में और अधिक सुंदर व व्यवस्थित दिखने लगेगा।
इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, हरिओम गिरि, धर्मराज चैतन्य, प्रवीण गिरि, संजय कुमार ठाकुर, कैलाश पासवान आदि उपस्थित थे।