
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। मिथिलांचल ही नहीं प्रदेश का धार्मिक स्थल विद्यापतिधाम में अन्य वर्षों की भाँति इस साल होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव का तिथि निर्धारण नहीं होने से लोगो में भारी मायूसी बनी है।
बताया गया है कि इस साल धवल त्रयोदशी तीन नवंबर से तीन दिवसीय महोत्सव को होना था। जिसे चुनाव को लेकर चुनाव के बाद करने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक तिथि का निर्धारण नहीं होने से लोगो में भारी मायूसी बनी है।
इस बावत विद्यापति परिषद के अध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने बताया कि हर साल कार्तिक माह के धवल त्रयोदशी से तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव होना था लेकिन चुनाव आचार संहिता और समय अभाव के कारण चुनाव बाद कराने की बात उच्चाधिकारी से हुई थी।
लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद भी अभी तक जिला से कोई तिथि विद्यापति राजकीय महोत्सव करने को लेकर नहीं मिला है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं में भारी मायूसी बनी है, जबकि हर साल सरकार द्वारा महोत्सव करने के लिए राशि भी आवंटित किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि तिथि निर्धारित नहीं होता है तो अंततः स्थानीय विधायक एवं सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी को कहना पड़ेगा। फलतः महोत्सव की तिथि का निर्धारण नहीं होने से लोगो में मायूसी के साथ नाराजगी भी बनी हुई है।