
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । शनिवार, को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड, स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के द्वारा विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए गए।
बच्चों में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि और उनकी प्रतिभा कौशल को प्रदर्शित करते माॅडल की अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तन्मय चक्रवर्ती, विज्ञान शिक्षक मणिशंकर सहाय, वरीय शिक्षक चन्दन कुमार ठाकुर, गणेश कुमार झा, नजम रिजवी, ऋषिकेश कुमार, नितेश कुमार, प्रवीण कुमार, अभय मोहन, शिक्षिका सुषमा कुमारी, रूपम कुमारी, प्राची कुमारी आदि उपस्थित थे, जिन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण वायरलेस स्मार्ट ऑपरेशन स्विच, स्वचलित सिंचाई तंत्र कोडिंग आधारित, आपदा सूचक एवं प्रबंधन तंत्र जैसे नवाचारी मॉडल रहे। इनका प्रदर्शन आस्था कुमारी (कक्षा-7), हिमांशु कश्यप (कक्षा-9), स्तुति कुमारी (कक्षा-8) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिनकी प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय रही।