
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर।। जिले के समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-53ए पर आरओबी एवं पहुँच पथ निर्माण की आस जागी है। इस कार्य हेतु स्थल निरीक्षण तथा सामान्य यातायात केलिए वैकल्पिक मार्ग की स्वीकृति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में निर्माण अवधि में लोगों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्गो का चयन व निर्धारण किया गया है। जिसके अनुसार,
(1) पूसा के तरफ से आने वाले व जाने वाले बड़े वाहन (बस, ट्रक आदि) इमली चैक से सुभाष चैक (मार्ग की चैड़ाई 5.5 मी०) वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है।
(2) पूसा के तरफ से आने वाले छोटे वाहन (02 पहिया, 04 पहिया) गुरगुरी चैक से शंभू पट्टी चैक तथा पूसा की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (02 पहिया, 04 पहिया) जेल चैक से गुरगुरी चैक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है।
(3) पूसा से आने वाले छोटे वाहन (02 पहिया, 04 पहिया) समपार संख्या 55सी होते हुए दूधपुरा चैक से समस्तीपुर शहर में प्रवेश कर सकते है। यह मार्ग वन वे रहेगा।
(4) समस्तीपुर से पूसा की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (02 पहिया, 04 पहिया) धर्मपुर चैक से समपार संख्या 54सी होते हुए पूसा की तरफ प्रस्थान करेंगे। यह मार्ग वन वे रहेगा।