
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गुरूवार को शहर के गौरव आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल में हर्षोल्लास व उमंग का माहौल था। उत्सवी रंग में सजे स्कूल परिसर में हर तरफ फूल की तरह खिले उत्साह से लबरेज बच्चों के हर्षकिलोल व कहकहों का बाजार गर्म था।
हो भी क्यों ने स्कूल परिसर में रंग ए विरासत कार्यक्रम का आयोजन जो किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक ए कुमार ने कहा कि भारतीय कला संस्कृति से बच्चों को जोड कर ही उनका संर्वांगीन विकास होगा।
उन्होंने बताया कि जब हम सर्वांगीन शिक्षा की बात करते हैं तो उसमेें स्कूली शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद, कला प्रशिक्षण, व सांस्कृतिक गतिविधियां, परंपराओं का ज्ञान आदि की बातें स्वतः आ जाती हैं। इसी के तहत गुरूवार को आयोजित है आज का यह रंग ए विरासत कार्यक्रम।
श्री कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ही बच्चों की प्रतिभा को परखना, निखारना और उन्हें भारतीय कला संस्कृति जोड कर इसके भविष्य को और अधिक समृद्ध बनाना है। यह कार्यक्रम निश्चित ही समाज में क्षीणतर हो रहे सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
बताते चलें कि समस्तीपुर शहर में आक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्रेप स्कूल की ओर से रंग ए विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी नृत्य संगीत प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं व अभिभावकों को चमत्कृत कर दिया। लोग घंटो सम्मोहन की अवस्था में झूमते रहे।
कार्यक्रम के उपरांत शिक्षण संस्थान की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ती पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन ए कुमार ने विशिष्ट छात्र छात्राओं को शुल्क में छूट की धोषणा भी की। मौके पर अतिथि के रूप में कुंदन कुमार भी मौजूद थ।