Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा विदेह नगर डरोडी में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव : सर्वेश कुमार

राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा विदेह नगर डरोडी में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव : सर्वेश कुमार

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar26/11/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
89वें श्री रामजानकी विवाह महोत्सव का उद्घाटन करते अतिथि।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जखन राघव लला छथि सहाय तखन परवाहे की और जेहने किशोरी मोरी, तेहने किशोर हे विधना लगाओल जोडी केहन बेजोड हे आदि सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह अलीनगर से नवनिर्वाचित सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा गाये गीतों के साथ जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड स्थित विदेह नगर डरोडी में आयोजित 89वें श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में पधारे श्रद्धालू व हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण देर रात तक आत्मविभोर हो कर झूमते तालियां बजाते रहे।

मैथिली ठाकुर को सम्मानित करती तनुजा कुमारी।

.बताते चलें कि मंगलवार को लोक कला संस्कृति संस्थान इफटा द्वारा विदेह नगर डरोडी में श्री सीता राम विवाह महोत्सव का 89वें अधिवेशन धूमधाम से समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले अलीनगर विधायक सह सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधानपार्षद सर्वेश कुमार, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डाॅ वैद्यनाथ चैधरी बैजू सहित अतिथियों ने परंपरानुसार वैदिक मंत्रोच्चार और करतल ध्वनि के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर विवाह महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

डाॅ बैजू को सम्मानित करते कृष्ण कुमार कन्हैया।

तदुपरांत राम नरेश ठाकुर एवं तनुजा कुमारी, आदि ने आगत अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल और स्मृति चिन्ह आदि से सम्मानित किया। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण कुमार कन्हैया ने कहा कि मिथिला विभूति कविकुल शिरोमणी महाकवि विद्यापति के बाद सबसे अधिक गाये जाने वाले मैथिली गीतों के रचनाकार थे आशु कवि कपिल देव ठाकुर उर्फ स्नेहलता जी। उनकी धरती विदेह नगर डरोडी में उनके द्वारा आरंभ श्री रामजानकी विवाह महोत्सव 89 वर्षो की अबाध परंपरा है। इसे राजकीय दर्जा मिला चाहिए।

विधान पार्षद को सम्मानित करते रामनरेश ठाकुर।

इस पर अपनी सहमति जताते हुए दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि इसकेलिए हम अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे और हमारी कोशिश होगी कि 2026 का यह विवाह महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जाय। विधान पार्षद के इस कथन पर नव निर्वाचित अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने भी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डाॅ बैजू सहित विभिन्न वक्ताओं ने केन्द्र सरकार से  मैथिली गीतों में स्नेहलता जी के गीतों की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित करने का भी आग्रह किया।

विवाह महेत्सव का आनंद लेते आयोजक मंडल के सदस्य।

फिर शुरू हुआ श्री रामजानकी विवाह महोत्सव जिसमें मैथिली ठाकुर के अलावा कृष्ण कुमार कन्हैया सहित समस्तीपुर एवं आसपास के जिलों से पधारे गायकों ने अपने गीतों से श्रोताओं व श्रद्धालुओं को खूब रिझाया। इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, सहित स्थानीय ग्रामीण व  हजारों लोगों ने महोत्सव और मैथिली गीतों का आनंद लिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Shri Ram Janki Vivah Mahotsav Videhnagar darodi Kalyanpur Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?