
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय। स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के सूत्रधार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित प्रशिक्षुओं-प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा की भारतवर्ष के इतिहास में 26 नवंबर का दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। क्यों कि आज के ही दिन हमारे पूर्वजों ने संविधानको स्वीकार किया था।
वहीं डीएलएड विभागाध्यक्ष मोहम्मद इमामुद्दीन ने कहा कि संविधान के द्वारा प्रत्येक भारतवासी को समान अवसर मिला। यह दिन हमें संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है।
जबकिअसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सत्यम ने कहा कि इस संविधान से जहां हमें मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ, वहीं अपने कर्तव्यों एवं दायित्व के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी ने प्रथम, प्रतिभा कुमारी ने द्वितीय एवं ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही क्विज कंपटीशन में पुष्पा कुमारी, अमित कुमार, शाहीन परवीन ने सफलता प्राप्त किया।
कविता पाठ में सृष्टि कुमारी, काजल कुमारी, प्रतिभा कुमारी ने सफलता प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया।
मौके पर केशव कुमार चैधरी, उमाशंकर चंदन, कुमारी दीपा, आकांक्षा कुमारी, नीलम कुमारी, सर्वेश सुमन, रूपेश कुमार, पल्लव पारस, रूपक कौशल के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद थे।