Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » असहाय परिवारों के खुशियों की संजीवनी है असंगठित युवाओं का संगठित प्रयास टीम शहनाई : डॉ नीरज

    असहाय परिवारों के खुशियों की संजीवनी है असंगठित युवाओं का संगठित प्रयास टीम शहनाई : डॉ नीरज

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/11/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    एक शादी समारोह में टीम शहनाई के साथी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बेटी सबको प्यारी होती है। हर मां बाप की ख्वाहिश होती है सुखी संपन्न परिवार में बेटी की शादी किंतु आर्थिक तंगी के चलते कई बार भारी भरकम दहेज की रकम नहीं जुटा पाने सहित विभिन्न कारणों से ऐसा हो नहीं पाता है। कुल मिला कर आज के दौर में बेटी की शादी मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों केलिए सबसे बड़ी चुनौती है।

    ऐसे में जिले के ओईनी के उत्साही ऊर्जावान युवाओं ने टीम शहनाई की स्थापना कर गरीबों को बेटी की शादी में भरपूर सहायता की ठानी है। जिसने महज 5–7 वर्षों की अवधि में ओईनी एवं आसपास के क्षेत्र में गरीबों के सपनो और खुशियों का मजबूत सहारा या कहें संजीवनी के रूप में खुद को स्थापित किया है।

    इस टीम की एक खासियत अचंभित करती है कि इस टीम के सभी सदस्य अपने स्तर से सारा प्रबन्ध करते हैं। कोई निदेशक नहीं, कोई अध्यक्ष या सचिव नहीं, लोग सुनते हैं और स्वेच्छा से जुड़ते हैं और गरीबों के घर शहनाई की गूंज के सहकार बनते हैं।

    असंगठित युवाओं के संगठित प्रयास टीम शहनाई के सूत्रधार सह संयोजक जिले के जाने माने समाजसेवी सह फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तो दूसरे जिले के बुद्धिजीवी और अनुभवी लोग भी शामिल हो रहे हैँ।

    यह टीम प्रत्येक वर्ष उन परिवार को चिंन्हित करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैँ। बाद में उन्हें आर्थिक और अन्य सहयोग देकर बेटी की शादी कराने में अहम् भूमिका अदा करती है।

    इसी क्रम में रविवार को एक ऐसी शादी के दौरान टीम के सदस्य शिक्षक नीलेश कुमार ने कहा कि ये कार्य करके उन्हें बहुत सुकून मिलता है। हम लोग हर वर्ष 5 से 6 बहन बेटियों की शादी करा देते हैँ । जिसमें 70 प्रतिशत तक का खर्च हमारी टीम उठाती है ।

    उन्होंने बताया कि इस कार्य में आवश्यकता पड़ने पर समस्तीपुर समाजसेवी जैसे की रविंद्र खत्री और ब्लड फाॅर्स टीम राहुल श्रीवास्तव जैसे समान विचारधारा वाले समाज सेवी भी यथा संभव मदद करते रहते हैँ।

    समाजसेवी कुबौली राम के दीपक सिंह भूमिहार, मालिकौर के मवेशी डॉक्टर रूपांकर कुमार, खैरा के अजय कुमार सहनी, ओईनी के समाजसेवी मिथिलेश कुमार राउत, नितेश कुमार, गुलजार अहमद, मेहबूब आलम आदि ने बताया कि अपने सीमित साधनों से इस साल 2025 में उनके टीम के सौजन्य से अबतक 3 शादी कराई जा चुकी है।

    संवाददाता से बात करते हुए डॉ मिश्र ने बताया कि एक पुरानी मान्यता है की किसी गरीब के बेटी की शादी करवाने से कई यज्ञ और अनगिनत देवी देवताओं के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही कहा जाता है बेटी सिर्फ व्यक्ति या परिवार नहीं पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। यही मान्यता हमें ऊर्जानवित करती है।

    उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का उदेश्य सहकारिता आधारित समाज निर्माण करना है जिसमें कोई भेद भाव न हो और सभी एक दूसरे को साथ लेकर चलें ताकि बेटी की शादी के बाद कोई पिता भारी भरकम कर्ज के बोझ से दब कर टूट न जाए।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 3.3 / 5. Vote count: 3

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr Niraj Kumar Mishra Team Shahnai Oini Pusa Vina Physiotherapy Centre Samastipur
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?