
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क उजियारपुर । बांका जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले के पतैली के ओम प्रकाश झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और मगध प्रमंडल के कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों में कई पहलवानें को पीछे छोडते हुए बाद ओम प्रकाश झा ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से तीसरा स्थान अपने नाम किया।
अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि यह सफलता उनके गुरुजनों, माता-पिता और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है।
आगे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पतैली का नाम और अधिक रोशन करेंगे। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने ओम प्रकाश झा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।