
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के मालगोदाम स्थित भाकपा-माले कार्यालय में नगर कमेटी की बैठक प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मालगोदम चौक स्थित स्लम बस्ती में रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई गई।
इस दौरान वक्ताओं ने उक्त बस्ती के भूमिहीन गरीबों सहित जमीन खरीद कर बसे रैयतों से बातचीत कर तथा उनके पास उपलब्ध साक्ष्यों को देख कर कहा कि या तो पदाधिकारियों के पास उक्त जमीन पर रेलवे प्रशासन या फिर बिहार सरकार के स्वामित्व संबंधी कोई साक्ष्य हो तो प्रस्तुत करें, या फिर गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर उजारने की साज़िश पर तत्काल रोक लगाए।
इस अवसर पर भाकपा-माले नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी और रेलवे के संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में डीआरएम ऑफिस और एसडीएम ऑफिस के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर उपेन्द्र राय, अनिल चौधरी, जयंत कुमार, राज कुमार चौधरी, कुन्दन कुमार, आरती देवी, अमरेश राय, रामलाल राम, महेश पासवान, सुशील कुमार सिंह, भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य कॉ फूलबाबू सिंह और जिला सचिव कॉ उमेश कुमार मौजूद थे।