
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क ताजपुर। स्वास्थ्य सबसे बडा धन है। इसलिए समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। डाॅ मुक्तेश्वर सिन्हा माॅडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू ने स्कूल परिसर में रविवार को आयोजित एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति बीमार पडता है तो परेशानी और तकलीफ सिर्फ बीमार व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को होती है। इसलिए समय समय पर जांच कराते रहने से परिवार को उस तकलीफ और परेशानी से बचाया जा सकता है।
बताते चलें कि रविवार को जिले के ताजपुर स्थित डॉ मुक्तेश्वर सिंहा मोडस्टी स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सत्यव्रत हॉस्पिटल कंकड़बाग पटना के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में अतिथि चिकित्सकों के स्वागत एवं शिविर के विधिवत उद्घाटन के बाद सत्यव्रत हॉस्पिटल पटना के फाउंडर तथा जाने-माने जनरल फिजीशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉक्टर सत्यराज चैधरी, एवंयूरोलॉजिस्ट डॉ. राजू रंजन और डॉ. वेंकटेश्वर ने ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के सैकड़ो लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया।
इस क्रम में स्कूल के बच्चों के अलावा स्वास्थ्य जांच कराने आये लोगों का ईसीजी, रक्तचाप, मधुमेह, आदि का जांच किया गया तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मौजूद मॉडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू और इश्तियाक अहमद ने सत्यव्रत हॉस्पिटल के डॉ सदस्यों का कैंप लगाने के लिए दिल से बधाई एवं आभार प्रकट किया।