ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के नौ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नए उपाधीक्षकों को पदस्थापित किया है। मंगलवार को उक्त आशय का आदेश जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत चिकित्सक शिक्षकों व चिकित्सा पदाधिकारियों को यह पद दिया गया है। विभाग ने इन अस्पतालों में कार्यरत उपाधीक्षक सह चिकित्सा पदाधिकारियों को नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने डॉ. राजीव रंजन सिन्हा को नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पटना, डॉ. रेखा झा और डॉ. अजय कुमार सिंह को जवाहरलाल नेहरू…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूति कुमार समस्तीपुर। लीची के फलों की तुड़ाई के बाद लीची के पेड़ो में लीची माइट, शूट बोरर आदि जैसे कई तरह के रोगों के लगने की संभावना बढ़ जाती है। बिहार के लीची उत्पादक किसानों के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि वे लीची से अगले वर्ष अच्छी फलन प्राप्त करने के लिए इन तमाम तरह के रोगों की पहचान कर उसका समय से प्रबंधन करें। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि लीची बिहार का प्रमुख फल है। इसे प्राइड ऑफ बिहार भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। नर्सरी से खर-पतवार निकालते रहें, खेतों में अधिक से अधिक गोबर से बने कम्पोस्ट का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग करें और पशुधन को टीके लगवाएं। मानसून के बिहार में प्रवेश करने और अच्छी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने खेतिहर व पशुपालक किसानों केलिए जारी समसामयिक सुझाव में उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि, धान का बीज नर्सरी में प्राथमिकता से गिरावें। मध्यम अवधि के लिए संतोष, सीता, सरोज, राजश्री, प्रभात, राजेन्द्र सुवासनी, राजेन्द्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आने वाले 48 से 72 घंटों में प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद बढी है। इस बाबत जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर सह सुविख्यात मौसम वैज्ञानिक डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया है कि मंगलवार को बिहार में दक्षिण – पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। अगले 48 घंटो में बिहार में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटो में अनेक स्थानो पर हलकी से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की सहयोगी जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस संदर्भ में संस्था के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने समस्तीपुर से बाल मजदूरी के खात्मे के लिए राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन मिशन शुरू करने और इसके लिए पर्याप्त संसाधनों उपलब्ध कराने की मांग की है। इस क्रम में जेजेबीवीके सचिव ने सुझाव देते हुए कहा है कि, 18 साल तक के बच्चों की मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पिपुल फ्रैन्डली बनने की कवायद में जुटी पुलिस अपराधी फ्रैंडली बनती दिख रही है। शराब बरामदगी और वाहन चेकिंग मामलों में चुस्त और तत्पर दिखने वाली समस्तीपुर पुलिस मारपीट या हिंसक झड़प या जानलेवा हमले के मामले में आश्चर्यजनक तरीके से सुस्त पड़ जाती है। बकरीद के दिन जितवारपुर चौथ में घटित मारपीट मामले में पुलिस की गतिविधि भी उक्त कथन को सिद्ध करती प्रतीत होती है। बताते चलें कि आपसी जमीन विवाद को लेकर बकरीद के दिन कुटुम्ब जनों से मिल कर जितवारपुर चौथ से लौट रहे नैयर आलम उर्फ नवाब और उनके पुत्र अब्दुल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंडल कारा समस्तीपुर में महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत पंद्रह दिवसीय अचार निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर के जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला को जेल से निकलने पर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वो यहां…
समस्तीपुर। रेल वर्कशॉप में बड़ी लाईन माल डिब्बा का पीओएच कार्य प्रारंभ करने में रूकावट के लिए मुख्य कारखाना प्रबंधक की अकर्मण्यता एवं हठधर्मिता एवं समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भूमि खाली कराकर कारखाना को नहीं सौंपने के खिलाफ 22 सितंबर से कारखाना के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जायेगा। सोमवार को डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में शंकर प्रसाद साह की अध्यक्षता संपन्न रेलवे विस्तार एवं विकास मंच की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इस बैठक का संचालन शत्रुघन राय पंजी ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार पासवान, परमानंद मिश्र, कांग्रेस के डोमन राय, विश्वनाथ सिंह…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर के प्रबंध निदेशक मो राशिद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं नवाचारी शिक्षा के लिए “आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी के एक होटल में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार सरकार के आईजी विकास वैभव तथा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सय्यद शमाएल अहमद के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। बताते चलें की प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर “प्री स्कूल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार के निर्देशन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंदा लाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शहर के शंभूपट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने तथा संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार कुमार वर्मा ने किया। अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के उपरांत…