
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर के प्रबंध निदेशक मो राशिद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं नवाचारी शिक्षा के लिए “आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी के एक होटल में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार सरकार के आईजी विकास वैभव तथा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सय्यद शमाएल अहमद के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।
बताते चलें की प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर “प्री स्कूल फेसिलेटर एंड केयर गिवर्स” विषय पर एक सेमिनार आयोजित था। इस समारोह में कटिहार के सांसद तारिक अनवर, डॉ. फर्जाना शकील अली, एसोसिएशन के की राष्ट्रीय अध्यक्ष सय्यद शमाएल अहमद, राष्ट्रीय सचिव मार्विन कोविल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फादर पीटर मौजूद थे।
अपने संबोधन में श्री वैभव ने बच्चों ने के प्रारंभिक विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के संसाधनों की उपलब्धता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान श्री अनवर एवं श्री वैभव ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों के सराहनीय योगदान को मुक्त कंठ से स्वीकार किया।
श्री अनवर ने कहा कि सरकार तथा सरकारी पदाधिकारियों को चाहिए कि निजी स्कूलों को अपना शत्रु के बजाए देश का भविष्य निर्माता समझे। इस कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आए शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपनी खुशी का इजहार करते हुए डीपीएस मुक्तापुर के प्रबंध निदेशक मो राशिद ने बताया कि यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। इससे आगे बढ़ने और अपेक्षाकृत अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान या उपलब्धि सबके सहयोग का सुफल है। वहीं श्री राशिद को मिले इस अवॉर्ड से स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल है।