
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। मंडल कारा समस्तीपुर में महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत पंद्रह दिवसीय अचार निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।
अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर के जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला को जेल से निकलने पर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वो यहां से जाने के बाद सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सिलाई कटाई का प्रशिक्षण भी महिला बंदियों को दिया जाएगा। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बंदियों के पास जेल से निकलने पर स्वरोजगार केलिए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही वे अपने परिवार के एवं आसपास के लोगों केलिए रोजगार सृजन भी कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया। पर मौके पर प्रशिक्षक रश्मि कुमारी एवं राजनंदनी कुमारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बताते चले कि 15 दिनो के इस प्रशिक्षण में आम, कटहल, परवल, आलू, अदरख, मिक्स अचार सहित कई प्रकार के आचार निर्माण का प्रशिक्षण बंदियों को दिया गया।
सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी ने महिला बंदियों का नेतृत्व किया ।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा ने किया।
How useful was this post?
Click on a star to rate it!
Average rating 0 / 5. Vote count: 0
No votes so far! Be the first to rate this post.