
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। आने वाले 48 से 72 घंटों में प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद बढी है। इस बाबत जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर सह सुविख्यात मौसम वैज्ञानिक डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया है कि
मंगलवार को बिहार में दक्षिण – पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। अगले 48 घंटो में बिहार में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटो में अनेक स्थानो पर हलकी से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इसी कड़ी में जिले के पूसा स्थित डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 22 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण गोपालगंज, दरभंगा एंव समस्तीपुर जिलों के अनेक स्थानो पर अच्छी वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।