Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित साईबर थाना के थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक  साईबर ठगी के शिकारलोगों में लगातार उम्मीद और विश्वास जगा रहे हैं। अपने कौशल, चातुर्य और तत्परता से वे साईबर थाना का कार्यभार संभालने के बाद से, साईबर फ्रॉड का शिकार लोगों की राशि वापिस दिलाने के मामले में नित नयी इबारत लिख रहे हैं। इस क्रम में बीते हालिया तीन दिनों में साईबर ठगों द्वारा तीन लोगों के खाते से ठगी कर निकाली गयी रकम सफलतापूर्वक वापस कराया है। जिसमें बिथान थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा पंचायत के सोहमा वार्ड 14 निवासी, मायाराम साहनी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज लोकसभा में विपक्ष के नेता, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं जन-जन के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन समाज के वंचित वर्ग के साथ दलित बस्ती में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चाँकलेट, कॉपी, कलम एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और राहुल गांधी के विचारों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस अबू तनवीर उपस्थित थे।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्‍वस्‍तरिय सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनांक 20.06.2025 को पाटलिपुत्र और गोरखपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर विधिवत उद्घाटन करेंगे। दिनांक 20.06.2025 को गाड़ी सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) पाटलिपुत्र से 11.50 बजे खुलकर 12.30 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे मुजफ्फरपुर, 15.20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15.40 बजे सगौली, 16.20 बजे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा स्थित यूआर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. (डाॅ) घनश्याम राय तीसरी बार कुलसचिव बनाये गये हैं। बुधवार को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के सचिवालय द्वारा जारी उक्त आशय की अधिसूचना के मुताबिक इस बार उन्हें मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। बताते चलें कि इसके पुर्व डाॅ राय पुर्णिया विश्वविद्यालय एवं नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद की शोभा बढा चुके हैं। डाॅ राय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष और मायूसी का माहौल व्याप्त है। इस उपलब्धि केलिए महाविद्यालय के सहकर्मियों के साथ-साथ देश भर से डाॅ राय के इष्ट मित्रों,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पोषण युक्त खाद्य आज देश और दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है। पोषण युक्त खाद्य से लोगों को शरीर के लिए सभी आवश्यक न्यूट्रीशन, विटामिन, मिनरल्स आदि मिलते हैं जिससे वे कम बीमार पड़ते हैं। पोषण युक्त खाद्य पदार्थों से शरीर की रोग-रोधी क्षमता में वृद्धि होती है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के पंचतंत्र सभागार में आयोजित पोषक खाद्य एवं कटाई उपरांत गुणवत्ता वृद्धि” विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पोषण ताजे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में टिकट जांच कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उन्हें टिकट जांच में आय बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण परामर्श दिये। इस दौरान वे उनके सुझावों से भी अवगत हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक दिन में 100 से अधिक बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से जुर्माना वसूलने वाले चल टिकट परिक्षकों को ₹4000/-नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक साथ वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । पत्रकारिता के क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे युवाओं केलिए कृषि पत्रकारिता (एग्री जर्नलिज्म) एक बहु उपयोगी और व्यापक संभावनाओं वाला पाठ्यक्रम है। कृषि पत्रकारिता से जुड़े पेशेवरों की भारत में अच्छी खासी जरूरत है लेकिन पेशेवर युवकों की कमी है। इसे ध्यान में रखते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डाॅ पीएस पांडेय ने कृषि पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा का पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के सूचना पदाधिकारी डाॅ कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस पाठ्यक्रम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगामी 21 जून को राजद प्रखंड कार्यालय स्थित समाधी स्थल पर ही पूर्व विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी नेता स्व वशिष्ठ नारायण सिंह की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। राजद जिला अध्यक्ष रोमा भारती के निर्देशन में राजद प्रखंड अध्यक्ष पवन राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सहमति सै उक्त निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नेता एवं पदाधिकारी, उनको चाहने वालों एवं उनकी विचारधारा को मानने वाले लोग शिरकत करेंगे। इस बैठक में राजद प्रखंड प्रधान महासचिव श्याम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत टिकट जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट, सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6579 मामलों से ₹.53.09 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। इन दिनों साइबर अपराधियों की सक्रियता बढ गयी है। साथ ही साइबर पुलिस की तत्परता और सक्रियता भी दिख रही है। आये दिन साइबर ठगों के शिकार लोगों को उनकी रकम लौटायी जा रही है। इसी कडीं में साइबर थाना समस्तीपुर की पुलिस ने मंगलवार को एक और पीडित के खाते में रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ओमप्रकाश सहनी, पे० मायाराम सहनी, सा० मनोरवा खैरा, सोहमा वार्ड नं0-14. थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर बिहार को अनजान व्यक्ति ने अपने आपको बैंक कर्मी बताकर काॅल किया और केवाईसी…

Read More