
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अगामी 21 जून को राजद प्रखंड कार्यालय स्थित समाधी स्थल पर ही पूर्व विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी नेता स्व वशिष्ठ नारायण सिंह की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। राजद जिला अध्यक्ष रोमा भारती के निर्देशन में राजद प्रखंड अध्यक्ष पवन राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सहमति सै उक्त निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नेता एवं पदाधिकारी, उनको चाहने वालों एवं उनकी विचारधारा को मानने वाले लोग शिरकत करेंगे। इस बैठक में राजद प्रखंड प्रधान महासचिव श्याम सूंदर राय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष आफताब आलम, एससीएसटी के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र राय, जिला सचिव मुकेश कुमार राम, पूर्णाही पंचायत के सरपंच अरुण कुमार राय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे।