Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » साईबर ठगी के शिकार लोगों में उम्मीद और विश्वास जगा रहे एसडीपीओ सह साईबर थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक

साईबर ठगी के शिकार लोगों में उम्मीद और विश्वास जगा रहे एसडीपीओ सह साईबर थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar20/06/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
पीडितों के साथ एसडीपीओ व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित साईबर थाना के थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक  साईबर ठगी के शिकारलोगों में लगातार उम्मीद और विश्वास जगा रहे हैं। अपने कौशल, चातुर्य और तत्परता से वे साईबर थाना का कार्यभार संभालने के बाद से, साईबर फ्रॉड का शिकार लोगों की राशि वापिस दिलाने के मामले में नित नयी इबारत लिख रहे हैं।

इस क्रम में बीते हालिया तीन दिनों में साईबर ठगों द्वारा तीन लोगों के खाते से ठगी कर निकाली गयी रकम सफलतापूर्वक वापस कराया है। जिसमें बिथान थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा पंचायत के सोहमा वार्ड 14 निवासी, मायाराम साहनी के पुत्र ओमप्रकाश साहनी का 85587 रूपए, सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल जहांगीरपुर लगमा गांव निवासी, जयचंद यादव के पुत्र संजीत कुमार यादव का 45000 रूपए तथा हसनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी, महेन्द्र पासवान के पुत्र को 30000 रूपए शामिल है।

इस संबंध में श्री दीपक ने बताया कि, बिथान थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा सोहमा गांव निवासी, ओमप्रकाश साहनी को अनजान व्यक्ति ने कॉल कर केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर उनके बैंक खाते से संबंधित सारी जानकारी ले ली और उनके खाते से 98,623 रूपए गायब कर दिये।

जिसके बाद आवेदक ने नेशनल साईबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराया था। उक्त शिकायत के आलोक में समस्तीपुर साईबर थाना में मामला दर्ज करते हुए, कार्रवाई शुरू कर दिया गया। तत्पश्चात समस्तीपुर न्यायालय से आदेश मिलने के बाद, बुधवार 18 जून को पिड़ित व्यक्ति को 85 हजार 5 सौ 87 रूपए वापिस दिला दिया गया।

वहीं हसनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी, अमरदीप कुमार ने नेशनल साईबर क्राईम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराया था कि, उनके बैंक खाते से साईबर फ्रॉड के जरिए 30 हजार रूपए की निकासी कर ली गयी है। जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए, पीड़ित अमरदीप कुमार को 30 हजार रूपए वापिस करा दिया।

इसी तरह सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल जहांगीरपुर लगमा निवासी, संजीत कुमार यादव ने नेशनल साईबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराया था कि, उनके बैंक खाते से 45 हजार रूपए का साईबर फ्रॉड हो गया है। नेशनल साईबर क्राईम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आलोक में कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति को कुल 45 हजार रूपए वापिस दिला दिया।

इसके अलावा भी श्री दीपक अब तक दर्जनों साईबर ठगी के शिकार लोगों के खाते से ठगी द्वारा निकाली गई रकम वापस दिला चुके हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

एसडीपीओ दुर्गेश दीपक साईबर थाना समस्तीपुर
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?